who is surendra diler a minister in yogi cabinet representing generations countering pda formula know bjp strategy कौन हैं सुरेंद्र दिलेर? योगी कैबिनेट में बने मंत्री, 3 पीढ़ियों का साथ और PDA की काट; जानें रणनीति, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कौन हैं सुरेंद्र दिलेर? योगी कैबिनेट में बने मंत्री, 3 पीढ़ियों का साथ और PDA की काट; जानें रणनीति

भाजपा ने तीसरी पीढ़ी पर भरोसा जताते हुए सुरेंद्र दिलेर को खैर उपचुनाव में अनूप प्रधान की जगह मैदान में उतारा। उन्होंने सपा प्रत्याशी चारू कैन को 38,393 मतों से हराकर पहली बार विधानसभा पहुंचने में कामयाबी पाई। सुरेंद्र दिलेर के जरिए BJP ने दलित और पिछड़े वर्ग को एक साथ साधने की कोशिश की है।

Sun, 10 May 2026 03:53 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
कौन हैं सुरेंद्र दिलेर? योगी कैबिनेट में बने मंत्री, 3 पीढ़ियों का साथ और PDA की काट; जानें रणनीति

Yogi Cabinet Expension : योगी सरकार 2.0 के दूसरे कैबिनेट विस्तार में राज्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले सुरेंद्र दिलेर की तीन पीढ़ियां भाजपा में रही हैं। उनके दादा बाबा किशनलाल दिलेर छह बार विधायक और चार बार सांसद रहे, जबकि उनके पिता राजवीर सिंह दिलेर भाजपा से हाथरस सांसद और इगलास के विधायक रह चुके थे। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राजवीर सिंह दिलेर का निधन हो गया।

इसके बाद पार्टी ने तीसरी पीढ़ी पर भरोसा जताते हुए सुरेंद्र दिलेर को खैर उपचुनाव में अनूप प्रधान की जगह मैदान में उतारा। उन्होंने सपा प्रत्याशी चारू कैन को हराकर पहली बार विधानसभा पहुंचने में सफलता हासिल की। नवंबर 2024 में हुए उपचुनाव में सुरेंद्र दिलेर ने सपा प्रत्याशी चारू कैन को 38,393 मतों से हराकर जीत हासिल की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं मनोज पांडेय? कभी सपा के मुख्य सचेतक रहे, अब योगी कैबिनेट में एंट्री

अगले साल यानी 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी मंत्रिमंडल विस्तार में अलीगढ़ की खैर सीट से विधायक सुरेंद्र दिलेर का नाम सामने आते ही वेस्ट यूपी की सियासत में चर्चाएं तेज हो गईं। सुरेंद्र दिलेर की योगी कैबिनेट में एंट्री को यूपी की जातीय राजनीति और विपक्ष के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले की काट के बीजेपी के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सुरेंद्र दिलेर को मंत्री बनाकर भाजपा ने दलित और पिछड़े वर्ग के वोट बैंक को एक साथ साधने की कोशिश की है। सुरेंद्र दिलेर को योगी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को समाजवादी पार्टी के पीडीए फॉर्मूले के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि भाजपा सुरेंद्र दिलेर के जरिए दलित वर्ग, विशेषकर वाल्मीकि समाज में अपनी पकड़ को और मजबूत करना चाहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पश्चिम में BJP का 'जाट कार्ड' बनेंगे भूपेंद्र, योगी मंत्रिमंडल में होगी वापसी
ये भी पढ़ें:आखिरी 9 महीनों में ये मंत्री क्या कर लेंगे?योगी कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश का तंज
ये भी पढ़ें:कौन हैं कृष्णा पासवान? जिन्हें योगी कैबिनेट में मिल रही जगह

इसके पहले खैर विधानसभा सीट से विधायक रहे अनूप प्रधान भी योगी सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं। अनूप प्रधान वर्तमान में हाथरस सीट से सांसद हैं। माना जा रहा है कि सुरेंद्र दिलेर को योगी कैबिनेट में शामिल किए जाने से वेस्ट यूपी में बीजेपी और मजबूत होगी। सुरेंद्र दिलेर के परिवार की तीन-तीन पीढ़ियां सक्रिय राजनीति में रही हैं। किशनलाल दिलेर के बाद दूसरी पीढ़ी में राजवीर सिंह दिलेर सांसद-विधायक बने।

अब तीसरी पीढ़ी में सुरेंद्र दिलेर खैर से विधायक हैं। वेस्ट यूपी के सियासी जानकारों का कहना है सुरेंद्र दिलेर के जरिए भाजपा इस क्षेत्र के अनुसूचित जाति वर्ग के वोटरों में खुद को और मजबूत बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। उन्हें मंत्री बनाकर बीजेपी ने एक साथ दो संदेश दिए हैं। एक तो जातीय सियासत के लिहाज से महत्वपूर्ण है वहीं दूसरा संदेश अलीगढ़ जिले को सरकार में प्रतिनिधित्व देने का है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।