कौन है मथुरा की मीरा ठाकुर? जो पाकिस्तान के लिए कर रही थी जासूसी, हथियार सप्लाई में भी नाम
जांच में सामने आया है कि मीरा मथुरा में ई-रिक्शा चलाने का दिखावा करती थी, जबकि असल में वह जासूसी नेटवर्क का सक्रिय हिस्सा थी। चौंकाने वाली बात यह भी है कि वह खुद को दिल्ली और मुंबई पुलिस के लिए मुखबिर भी बताती रही।

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गाजियाबाद पुलिस ने तीन और आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इनमें मथुरा के औरंगाबाद निवासी मुंबई पुलिस की महिला मुखबिर मीरा ठाकुर, एक नाबालिग और एक मुख्य आरोपी शामिल है। इनसे तीन मोबाइल फोन मिले हैं। कौशांबी थाना पुलिस अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।प्रभारी डीसीपी ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल ने बताया कि रविवार को बिहार के मुजफ्फरपुर के हरचंदा गांव के मूल निवासी और फरीदाबाद के नचौली में रहने वाले नौशाद अली उर्फ लालू और मथुरा के औरंगाबाद की रहने वाली मीरा ठाकुर को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग भी पकड़ा है।
मथुरा की मीरा ठाकुर गिरफ्तार
तीनों पाकिस्तान में बैठे मास्टरमाइंड सरदार के व्हाट्सऐप ग्रुपों में जुड़े हुए थे। गिरफ्तार मीरा ठाकुर बिजनौर के मुख्य आरोपी सुहेल मलिक उर्फ रोमियो से सोशल मीडिया पा डेढ़ साल से अधिक समय से जुड़ी हुई थी। पुलिस के मुताबिक मीरा मुंबई आती-जाती रहती है। सूत्रों के अनुसार मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर पर हमला करने के एक आरोपी की गिरफ्तारी मीरा की मुखबिरी पर ही हुई थी। पुलिस ने बताया कि मीरा दिल्ली-एनसीआर के अपराधियों को हथियार सप्लाई करती थी।
आगरा में मीरा का मायका, ई-रिक्शा चलाने का दिखावा
सूत्रों के अनुसार आगरा में मीरा का मायका है और मथुरा में उसकी ससुराल है। जांच में सामने आया है कि मीरा मथुरा में ई-रिक्शा चलाने का दिखावा करती थी, जबकि असल में वह जासूसी नेटवर्क का सक्रिय हिस्सा थी। चौंकाने वाली बात यह भी है कि वह खुद को दिल्ली और मुंबई पुलिस के लिए मुखबिर भी बताती रही। पूछताछ में मीरा ने कबूल किया कि वह सीधे सरफराज के संपर्क में थी और वीडियो कॉल के जरिए उससे लगातार बातचीत होती थी। कई बार इन कॉल्स में नौशाद और सुहेल भी शामिल होते थे। उसने बताया कि सरफराज द्वारा दिए गए टास्क पूरे करने पर उसे पैसे मिलते थे। सूत्रों का यह भी दावा है कि मीरा ने पहले सुहेल के बारे में दिल्ली पुलिस को सूचना देने की बात कही थी, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस का मानना है कि मीरा बेहद शातिर है और जेल जाने व पुलिस संपर्क के अनुभव के चलते वह खुद को बचाने के तरीके जानती है।
पति से अलग रहती है मीरा ठाकुर
मीरा की मथुरा में ससुराल है और पति से विवाद के कारण वह पति से अलग रह रही है। मीरा का मायका आगरा में है और उसकी शादी यहां गणेशपुरम निवासी मुकेश के साथ हुई थी। मुकेश हलवाई का काम करता है। इनके दो बेटियां हैं, जिनमें बड़ी बेटी करीब 10 वर्ष की और छोटी बेटी करीब 8 वर्ष की है। उसका पति मुकेश हलवाई का काम करता है। पति से विवाद हो जाने के कारण मीरा पति से अलग रह रही है और उसने सदर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद क्षेत्र में महादेव कालोनी मैं किराए का मकान ले रखा है।
मीरा ने ही नौशाद को सुहेल से मिलवाया था
बताया गया कि समय-समय पर बाहर भी इसका आना जाना लगा रहता था। गाजियाबाद पुलिस को मिली सटीक सूचना के बाद 20 मार्च को गाजियाबाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जासूसी के मामले में मीरा के पकड़े जाने पर स्थानीय पुलिस भी यहां इसके बारे में जांच कर रही है। इसका गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी करने के आरोप में ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट और राजद्रोह की धाराओं में चालान किया है। मीरा ने ही नौशाद और तीसरे मुख्य आरोपी बिहार के समीर उर्फ शूटर को सुहेल से मिलवाया था।
मीरा के फोन में 100 से ज्यादा लोकेशन के वीडियो
नाबालिग गाजियाबाद का ही रहने वाला है और वह दिल्ली कैंट और सोनीपत रेलवे स्टेशन स्टेशनों पर कैमरा लगाने प्रवीन और रितिक के साथ गया था। सूत्रों का कहना है कि बीते वर्ष दिल्ली पुलिस ने मीरा और उसके पांच साथियों को गिरफ्तार किया था। मीरा के फोन में भी 100 से अधिक लोकेशन के वीडियो और फोटो मिले हैं। नौशाद सुहेल दूसरे राज्यों में जाकर रेकी करता था।




साइन इन