Intelligence agencies are investigating ISI connection of Pakistani woman who has been living in India for 33 year पाकिस्तानी महिला के ISI कनेक्शन की जांच में जुटा खुफिया विभाग, 33 साल से भारत में रह रही थी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पाकिस्तानी महिला के ISI कनेक्शन की जांच में जुटा खुफिया विभाग, 33 साल से भारत में रह रही थी

मेरठ में पाकिस्तानी महिला को फर्जी दस्तावेज के सहारे वोटर कार्ड बनवाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सबा पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली है। इनका निकाह 33 साल पहले मेरठ के रहने वाले फरहत मसूद से हुआ था।

Tue, 17 Feb 2026 06:37 AMPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share
पाकिस्तानी महिला के ISI कनेक्शन की जांच में जुटा खुफिया विभाग, 33 साल से भारत में रह रही थी

यूपी में पाकिस्तानी महिला सबा मसूद उर्फ नाजी उर्फ नाजिया को फर्जी दस्तावेज के सहारे वोटर कार्ड बनवाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खुफिया एजेंसिया अब एईएसएई का कनेक्शन तलाशने में जुट गई हैं। सबा पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाली है। इनका निकाह 33 साल पहले मेरठ के जली कोठी नादिर अली बिल्डिंग निवासी फरहत मसूद से हुआ था।

2003 में सबा का मेरठ के पते पर वोटर आईडी कार्ड बना, जिसके लिए गलत दस्तावेज लगाए गए थे। इस मामले में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। महिला पर अपनी बेटी के जन्म प्रमाण में भी फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। जली कोठी निवासी रुकसाना खान पत्नी अयाज खान ने डीएम-एसएसपी को सबा मसूद के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप लगाया था पाकिस्तान के लाहौर की रहने वाले सबा मसूद का निकाह 33 साल पहले मेरठ के देहली गेट स्थित 302/13 नादिर अली बिल्डिंग निवासी फरहत मसूद से हुआ। 1993 में सबा ने पाकिस्तान में बेटी एमन फरहत को जन्म दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्यार के चक्कर में पाकिस्तानी जेल में बंद बादल, पिता ने सांसद से लगाई गुहार

25 मई 1993 को सबा अपनी बेटी एमन को पाकिस्तानी पासपोर्ट पर मेरठ लेकर आई थी। इसके बाद से दोनों मेरठ में रह रहे हैं। सबा को भारतीय नागरिकता नहीं मिली फिर भी उसने फर्जी दस्तावेज से भारत का वोटर कार्ड बनवा लिया। बेटी एमन फरहत का जन्म मेरठ में दिखाकर फर्जीवाड़ा कर जन्म प्रमाण पत्र भी बनवाया। आरोप है कि सबा के पिता हनीफ अहमद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई में काम करते थे। ऐसे में गंभीर आरोप भी लगाए गए। रुकसाना की तहरीर पर देहली गेट थाने में शनिवार को सबा मसूद और उसकी बेटी एमन समेत अन्य परिजनों पर धोखाधड़ी समेत कई धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।

आईएसआई कनेक्शन जांच रहा खुफिया विभाग

सबा के पिता हनीफ अहमद को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई में कार्यरत बताया गया था। आईबी, इंटेलिजेंस टीम छानबीन कर रही है। सबा के परिजनों से सभी संबंधित दस्तावेज, बैंक खातों की जानकारी और आज तक इस्तेमाल किए मोबाइल नंबरों का रिकार्ड मांगा है। एमन और सबा का कहां-कहां आना जाना हुआ यह भी पता किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक, 7 पुलिसकर्मी दोषी; जल्द होगी कार्रवाई

एमन फरहत भी जांच के दायरे में

एसपी सिटी ने बताया शिकायत के अनुसार एमन का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। सबा भारत आई तो पाकिस्तानी पासपोर्ट पर इसकी सूचना दर्ज है। बाद में सबा ने बेटी एमन का जन्म मेरठ में होना दर्शाकर प्रमाणपत्र बनवा लिया। पता किया जा रहा एमन के जन्म प्रमाण पत्र में किस जिम्मेदार के साइन हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिटायर्ड फौजी ने पत्नी और बेटे की गोली मारकर की हत्या, फिर ट्रेन से कटकर दी जान

जांच एजेंसी और पुलिस कार्रवाई करें : रुकसाना

रुकसाना खान ने बताया कि सबा पाकिस्तानी नागरिक है। इन्होंने एमन के सारे दस्तावेज यहां में फर्जीवाड़ा कर बनवाए थे। सबा मसूद की गतिविधियां संदिग्ध हैं। हम लोग इनके खिलाफ सबूत जुटा रहे थे और अब शिकायत की है। अब सरकार, पुलिस और जांच एजेंसी अपना काम करें।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।