who is golden sahni was arrested for trampling an mbbs student court denies bail in rape case कौन है गोल्डन साहनी? MBBS छात्र को रौंदने में हुआ था गिरफ्तार; रेप केस में जमानत से कोर्ट का इनकार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कौन है गोल्डन साहनी? MBBS छात्र को रौंदने में हुआ था गिरफ्तार; रेप केस में जमानत से कोर्ट का इनकार

गोरखपुर में इस साल होली पर गोल्डन साहनी का नाम अचानक चर्चा में आ गया। उस पर एक एमबीबीएस छात्र समेत दो लोगों को गाड़ी से रौंदने का आरोप लगा। इसके साथ ही छेड़खानी, अपहरण की कोशिश और रेप का इल्जाम भी गोल्डन साहनी पर है। गोल्डन की जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। 

Mon, 20 April 2026 02:11 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, गोरखपुर
share
कौन है गोल्डन साहनी? MBBS छात्र को रौंदने में हुआ था गिरफ्तार; रेप केस में जमानत से कोर्ट का इनकार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पिछले कुछ समय से गोल्डन साहनी का नाम चर्चा में है। गोल्डन, एमबीबीएस छात्र सहित दो लोगों को गाड़ी से रौंदने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। उसके खिलाफ गोरखपुर के गीडा थाने में अपहरण की कोशिश और छेड़खानी की एफआईआर भी दर्ज हुई थी। गोल्डेन साहनी के केस में अब दुष्कर्म की धारा बढ़ गई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। युवती के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपित गोल्डेन साहनी को राहत नहीं मिली। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को जमानत देना उचित नहीं है।

चार फाटक ओवरब्रिज पर एमबीबीएस छात्र सहित दो लोगों की कुचलकर मौत के बाद गोल्डेन साहनी सुर्खियों में आ गया था। आरोप है कि होली की सुबह ही उसने लड़कियों के खिलाफ वारदात को अंजाम दिया था। उसी रात एमबीबीएस छात्र समेत दो लोगों को रौंद दिया। गीडा थाने में दर्ज केस में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के बाद केस में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP के इस शहर में अपने घर का है सपना तो कर लें तैयारी, 974 प्लॉट बेचेगा प्राधिकरण

गोल्डेन ने दुष्कर्म के मामले में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। अभियोजन की ओर से एडीजीसी रमेश चंद्र पांडेय और सिद्धार्थ सिंह ने पीड़िता का पक्ष रखा। अदालत ने प्रथम दृष्टया आरोपों को गंभीर मानते हुए जमानत प्रार्थना पत्र अस्वीकार कर दिया। गोल्डेन साहनी पहले से ही दो लोगों को वाहन से कुचलकर मारने के मामले में जेल में बंद है। पुलिस ने उसे पांच मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस की जांच के दौरान सामने आया कि इस घटना से पहले उसने दो युवतियों का अपहरण किया था। आरोप है कि उसने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर फायरिंग भी की। इस संबंध में गीडा थाने में केस दर्ज हुआ था।

पीड़िता, जो बेलीपार इलाके की रहने वाली है, उसने तहरीर में बताया कि वह चार मार्च को अपनी सहेली के साथ लखनऊ से गोरखपुर आई थी और बाघागाड़ा के एक होटल में ठहरी थी। दोपहर में जब दोनों अपने गांव जाने के लिए निकलीं, तभी गोल्डेन साहनी अपने साथियों के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी से पहुंचा और जबरन दोनों को गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि रास्ते में दोनों के साथ छेड़छाड़ की गई और एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर आरोपी ने पिस्टल निकालकर फायरिंग की, हालांकि निशाना चूकने से दोनों की जान बच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब होंगे पंचायत चुनाव? डेट से पहले शुरू होने जा रही डुप्लीकेट वोटरों की छंटनी
ये भी पढ़ें:पुराने बिजली मीटरों को स्मार्ट प्रीपेड से बदलने पर तत्काल रोक, पहले होगी ये जांच
ये भी पढ़ें:यूपी में प्रेमी-प्रेमिका का सुसाइड, लड़की की 20 अप्रैल को होनी थी शादी

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में आरोपी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अपने रसूख का प्रदर्शन करता दिख रहा है, जबकि युवतियां विरोध करती नजर आ रही हैं। फिलहाल चार फाटक हादसे में गोल्डेन पर हत्या और गैर इरादतन हत्या की दो एफआईआर हुई थी दोनों एफआईआर में चार्जशीट लग गई है। गीडा में दर्ज केस में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के बाद केस में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है। एसपी नार्थ ज्ञानेन्द्र ने बताया कि विवेचना जारी है जल्द ही चार्जशीट लगेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।