couple commits suicide girl was to get married on april 20 boyfriend and girlfriend commit suicide by consuming poison यूपी में प्रेमी-प्रेमिका का सुसाइड, लड़की की 20 अप्रैल को होनी थी शादी; बॉयफ्रेंड संग जहर खा दी जान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में प्रेमी-प्रेमिका का सुसाइड, लड़की की 20 अप्रैल को होनी थी शादी; बॉयफ्रेंड संग जहर खा दी जान

यूपी के शाहजहांपुर में बड़ी दुखद घटना हुई है। यहां प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी है। लड़की की 20 अप्रैल को शादी होने वाली थी। गांववालों का कहना है कि परिजनों के प्रेम संबंधों में बाधक बनने के चलते दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया। लड़की की मौत निजी अस्पताल में हुई तो लड़के की मेडिकल कॉलेज में।

Tue, 14 April 2026 11:25 AMAjay Singh संवाददाता, शाहजहांपुर
share
यूपी में प्रेमी-प्रेमिका का सुसाइड, लड़की की 20 अप्रैल को होनी थी शादी; बॉयफ्रेंड संग जहर खा दी जान

UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक प्रेमी और उसकी प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया है। सोमवार शाम दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने के बाद लड़की को जहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं लड़के को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इस दुखद घटना से गांववाले सन्न रह गए हैं। गांव में मातम पसरा हुआ है। शाहजहांपुर पुलिस मौके पर तैनात है। गांववालों का कहना है कि प्रेम संबंधों में परिजनों के बाधक बनने के कारण दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। लड़की की 20 अप्रैल को शादी होनी थी।

घटना के शाहजहांपुर के सिंधौली की है। बताया जा रहा है दोनों के बीच लंबे समय से लव अफेयर चल रहा था। उनके परिवारीजनों को इसका पता चला तो बंदिशें लगा दी गईं। लड़की के परिवारवालों ने उसकी शादी तय कर दी। 20 अप्रैल को लड़की शादी होने वाली थी। उधर, प्रेमी-प्रेमिका ने जब महसूस किया कि वे एक-दूसरे के साथ अब और नहीं रह पाएंगे, घरवाले किसी भी तरह उनके रिश्ते के लिए राजी नहीं हो रहे हैं तो उन्होंने खुद को खत्म करने का आत्मघाती फैसला ले लिया। सोमवार की शाम दोनों ने सिंधौली में जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिवारवालों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। लड़की को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जबकि लड़के को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वेस्ट यूपी को आज मिलेगा चौथा एक्सप्रेसवे, यूपी-उत्तराखंड को एक साथ साधेंगे मोदी

इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि लड़की के परिवारीजनों ने बिना किसी को सूचना दिया उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि लड़के की मौत के बाद पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। पुलिस लड़के के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है। उधर, इस घटना की सिंधौली में काफी चर्चा है। लोग लड़का-लड़की की मौत से गमजदा हैं। उनका कहना है कि प्रेम संबंधों में परिजनों के बाधक बनने के चलते दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में बिजली विभाग का 7 दिन का खास अभियान, घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी-कर्मचारी
ये भी पढ़ें:यूपी में क्यों उठी 70 लाख उपभोक्ताओं के मीटर बदलने की मांग ? आयोग पहुंचा मामला
ये भी पढ़ें:यूपी में फिर तबादले, 5 आईएएस अफसर इधर से उधर; वेटिंग लिस्ट से 2 को मिली तैनाती
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।