Who is Farsa Wale Baba His murder sparked a riot in Mathura blocking the highway कौन थे 'फरसा वाले बाबा'? जिनकी मौत पर मथुरा में मच गया बवाल, हाईवे हो गया जाम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कौन थे 'फरसा वाले बाबा'? जिनकी मौत पर मथुरा में मच गया बवाल, हाईवे हो गया जाम

मथुरा में गौ रक्षक संत चंद्रशेखर 'फरसा वाले बाबा' की शनिवार तड़के मौत से हड़कप मच गया। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में गौ रक्षक और श्रद्धालु एकत्र हो गए। और दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर दिया। फरसा वाले बाबा गौरक्षा आंदोलन का प्रमुख चेहरा थे। और अपने साथ फरसा लेकर चलते थे।

Sat, 21 March 2026 11:16 AMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, मथुरा
share
कौन थे 'फरसा वाले बाबा'? जिनकी मौत पर मथुरा में मच गया बवाल, हाईवे हो गया जाम

मथुरा में ब्रज क्षेत्र के विख्यात गौ रक्षक संत चंद्रशेखर 'फरसा वाले बाबा' की शनिवार तड़के मौत से हड़कप मच गया। घटना कोटवन चौकी क्षेत्र के गांव नवीपुर के पास हुई। जानकारी के अनुसार, बाबा को तड़के करीब 4 बजे गौ तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद वे एक कंटेनर को रोकने के लिए मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

हत्या के विरोध में दिल्ली-आगरा हाईवे जाम

पुलिस ने घटनास्थल से एक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि इस मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में बड़ी संख्या में गौ रक्षक और श्रद्धालु एकत्र हो गए। बाबा के समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर हालात को काबू में करने की कोशिश की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मथुरा में फरसा वाले बाबा की कुचलकर हत्या, गौ-सेवक की मौत से भड़का गुस्सा
ये भी पढ़ें:यूपी कॉलेज हत्याकांड: पिटाई से गुस्से में था मंजीत, भदोही से खरीदी थी पिस्टल

एडीएम की गाड़ी पर पथराव

पुलिस और प्रशासन ने काफी देर तक लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ मानने को तैयार नहीं हुई। स्थिति तब और बिगड़ गई जब प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और रबर बुलेट चलाईं। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई लोग इधर-उधर भागते नजर आए। आक्रोशित भीड़ ने एडीएम प्रशासन की गाड़ी को भी निशाना बनाया और उसमें तोड़फोड़ कर दी। हालात को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस दौरान झड़प में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी और लोग घायल हुए हैं।

कौन हैं फरसा वाले बाबा?

मथुरा के 'फरसा वाले बाबा' का नाम चंद्रशेखर था, जो ब्रज क्षेत्र में एक प्रसिद्ध और निडर गौ रक्षक थे। वे हमेशा हाथ में फरसा लेकर गौ-वंश की रक्षा करते थे। गौरक्षा आंदोलन का प्रमुख चेहरा थे। और वे प्रखर गौरक्षक और संत के रूप में जाने जाते थे। मथुरा के अंजनोक में वे प्रवास करते थे। वे निडर होकर गौ रक्षा में लगे रहते थे और ब्रज में उनकी काफी लोकप्रियता थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इकलौता था यूपी कॉलेज में मारा गया सूर्य प्रताप, मां स्कूल दाई, पिता हैं ड्राइवर

घटना के बाद इलाके में तनाव

बाबा का पार्थिव शरीर कोसी से अंजनौख स्थित गौशाला ले जाया जा रहा है, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों लोगों के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन ने वहां भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने। फिलहाल घटना के बाद से इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।