Varanasi UP college student Surya Pratap killed; his mother was a school ayah and his father driver इकलौता था वाराणसी यूपी कॉलेज में मारा गया छात्र सूर्य प्रताप, मां स्कूल दाई और पिता हैं ड्राइवर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इकलौता था वाराणसी यूपी कॉलेज में मारा गया छात्र सूर्य प्रताप, मां स्कूल दाई और पिता हैं ड्राइवर

यूपी के वाराणसी में यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप की हत्या कर दी गई।छात्र सूर्य प्रताप सिंह के पिता ऋषिदेव सिंह संत अतुलनानंद स्कूल में वाहन चालक हैं। मां किरन सिंह इसी स्कूल में दाई हैं। सूर्य का घर का नाम पवन है। वइ इकलौता लड़का है। 

Fri, 20 March 2026 09:03 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
इकलौता था वाराणसी यूपी कॉलेज में मारा गया छात्र सूर्य प्रताप, मां स्कूल दाई और पिता हैं ड्राइवर

यूपी के वाराणसी में यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या कर दी। हत्या के बाद छात्रों में भारी आक्रोश है। यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए गए छात्र सूर्य प्रताप सिंह एक होनहार और मिलनसार छात्र थे। मारे गए छात्र सूर्य प्रताप सिंह के पिता ऋषिदेव सिंह संत अतुलनानंद स्कूल में वाहन चालक हैं। मां किरन सिंह इसी स्कूल में दाई हैं। सूर्य का घर का नाम पवन है। वइ इकलौता लड़का है। दो बहने हैं। एक बहन की शादी हो गई है। सूर्य प्रताप सिंह सबसे बड़ा था।

छात्र सूर्य प्रताप का परिवार गाजीपुर जिले के रामपुर माझा थाना क्षेत्र के दुबैथा (पोस्ट जेवल) का रहने वाला है। घटना के समय सूर्य प्रताप के पिता लखनऊ किसी काम से गए थे। परिवार गांव के मकान पर करीब छह साल से नहीं रहता। गिलट बाजार में ही किराये पर रहता है। सूर्य प्रताप की मौत की जानकारी मिलने के बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंची उसकी मां के करुण रुदन से माहौल गमगीन हो गया। मौके पर एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार, लंका प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा फोर्स के साथ मौजूद थे।

हत्या के बाद प्रदर्शन, तोड़फोड़ और बवाल

यूपी कॉलेज में छात्र सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद साथियों ने उग्र प्रदर्शन किया। कॉलेज के गेट को बंद कर दिया। अंदर रखीं कुर्सियां तोड़ दी। शिक्षकों पर भी हमलावर हो गए। कॉलेज में टेबल-मेज आदि पलट दिए। बाहर दुकानों में भी तोड़फोड़ की कोशिश की। गेट के पास बने गार्ड रूम में घुसने की कोशिश की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉलेज के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग कर छात्र की हत्या, प्रिंसिपल के सामने वारदात

सीने में फंसी थी एक गोली, एक्स-रे के बाद निकाला

पोस्टमार्टम के दौरान एक गोली नहीं मिल रही थी। पुन: एक्स-रे कराया गया। इसके बाद गोली निकाली गई। पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात थी। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव परिजनों को सौंप दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में नेगेटिव बैलेंस में कटी बिजली के बाद क्यों रिचार्ज नहीं? घर-घर अभियान शुरू

वीडियो वायरल में भागते दिख रहे छात्र-छात्राएं

शिक्षा संकाय के कला एवं सामाजिक विज्ञान विभाग के गेट पर हत्या का वीडियो वायरल हुआ। हत्या के दौरान किसी छात्र ने उसका वीडियो बना लिया। इसमें दिख रहा है कि सीने में गोली लगने के बाद औंधे मुंह गिरे सूर्य के सिर में मंजीत गोली मार रहा है। गोली मारने के दौरान कुछ दूरी पर एक छात्रा खड़ी है, जो अवाक हो घटना को देख रही है। दूसरे वायरल वीडियो में वह बाहर निकलकर इधर-उधर देख रहा है। इसके बाद भाग रहा है। वहीं घटना के दौरान भयभीत छात्र-छात्राएं अपने कक्षाओं में भाग रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मार्ट मीटर रीचार्ज के बाद कनेक्शन जुड़ने में देरी पर आयोग ऐक्शन में आया
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।