when the family arranged marriage girl climbed a water tank police and gram pradhan explained she married to her lover घरवालों ने तय किया रिश्ता तो पानी की टंकी पर चढ़ गई लड़की, बुलाया गया प्रेमी; शाम होते-होते मांग पूरी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

घरवालों ने तय किया रिश्ता तो पानी की टंकी पर चढ़ गई लड़की, बुलाया गया प्रेमी; शाम होते-होते मांग पूरी

गोरखपुर में अचानक एक लड़की पानी की टंकी पर चढ़ गई। वह खुल्लमखुल्ला अपने प्रेम का इजहार कर लोगों से मांग करने लगी कि वे उसकी शादी उसके प्रेमी से करा दें। लड़की के घरवालों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर कर दिया था। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। प्रधान भी आए। लंबे मान मनौव्वल के बाद अंत में लड़की उतरी।

Wed, 15 April 2026 10:01 AMAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share
घरवालों ने तय किया रिश्ता तो पानी की टंकी पर चढ़ गई लड़की, बुलाया गया प्रेमी; शाम होते-होते मांग पूरी

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से समझाकर उसे नीचे उतरवाया। देर शाम उनकी मंदिर में शादी कराई गई।

पुलिस के अनुसार, युवती का परिवार उसकी शादी कहीं और तय कर चुका था और घर में तैयारियां भी चल रही थीं। शादी की तारीख महज चार दिन बाद की बताई जा रही है। युवती ने प्रेमी से शादी के लिए कहा तो परिवारीजनों ने इंकार कर दिया था, जिसके बाद वह घरवालों ने नाराज होकर पानी की ऊंची टंकी पर चढ़कर विरोध जताने लगी। उसने कहा कि अगर उसकी शादी उसके प्रेमी से नहीं कराई गई तो वह खुदकुशी कर लेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्वी यूपी को बड़ी सौगात, पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का आज उद्घाटन करेंगे CM योगी

युवती के टंकी पर चढ़ने की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाने-बुझाने और धैर्यपूर्वक बातचीत के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और स्थिति को नियंत्रित किया। उसके परिवारीजन और प्रेमी को बुलाकर पुलिस ने बात की। पता चला कि दोनों बालिग हैं। ग्राम प्रधान की पहल पर दोनों परिवारों के बीच समझौता कराया गया, जिसमें अंततः प्रेमी युगल की शादी के लिए सहमति बन गई। शाम को मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि युवती को समझाकर नीचे उतारा गया। दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में आज पांचवां विक्षोभ देगा दस्तक, 18 के बाद चढ़ेगा तापमान
ये भी पढ़ें:यूपी को मिले 21 नए IAS अधिकारी, अलग-अलग जिलों में तैनाती; देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें:यूपी में प्रतिबंधित गेमिंग ऐप का क्लोन बनाकर सौ करोड़ की ठगी, गैंग का पर्दाफाश

झंगहा में भी शादी कराने को पानी की टंकी पर चढ़ी थी किशोरी

वहीं, कुछ दिन पहले गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र के राघोपट्टी पडरी गांव में भी ऐसी एक घटना सामने आई थी। वहां एक किशोरी अपने प्रेमी से शादी की जिद में पानी की टंकी पर चढ़ गई थी। सूचना मिलने पर उसका प्रेमी भी मौके पर पहुंच गया था। वह भी पानी की टंकी पर चढ़ा और शादी का भरोसा दिया। इसके बाद ही वह नीचे उतरी।

हालांकि लड़की के नाबालिग होने के चलते पुलिस ने प्रेमी पर केस दर्ज कर उसे जेल भेजवा दिया था। मिली जानकारी के अनुसार किशोरी और युवक की मुलाकात हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान हुई थी। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप भी किया था। इसी वजह से किशोरी शादी की जिद पर अड़ी थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।