When could not get recruited in police young man became a fake inspector 10 lakh rupees and a car was taken as dowry पुलिस में नहीं हो पाया भर्ती तो बन गया फर्जी इंस्पेक्टर, दहेज में लिए 10 लाख रुपये और कार, ऐसे खुली पोल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पुलिस में नहीं हो पाया भर्ती तो बन गया फर्जी इंस्पेक्टर, दहेज में लिए 10 लाख रुपये और कार, ऐसे खुली पोल

बहराइच में युवक जब पुलिस में भर्ती नहीं हो पाया तो फर्जी इंस्पेक्टर बन गया। खुद को सब इंस्पेक्टर बताते हुए उसने एक युवती से शादी रचाते हुए दहेज में 10 लाख रुपये और कार भी ली। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर रौब झाड़ते हुए धन उगाही की भी कोशिश की।

Tue, 28 Jan 2025 07:56 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बहराइच
share
पुलिस में नहीं हो पाया भर्ती तो बन गया फर्जी इंस्पेक्टर, दहेज में लिए 10 लाख रुपये और कार, ऐसे खुली पोल

यूपी के बहराइच से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक जब पुलिस में भर्ती नहीं हो पाया तो फर्जी इंस्पेक्टर बन गया। खुद को सब इंस्पेक्टर बताते हुए उसने एक युवती से शादी रचाते हुए दहेज में 10 लाख रुपये और कार भी ली। यहां तक कि दरोगा की वर्दी पहनकर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से उगाही भी करने लगा। जब इस बात की भनक पुलिस को लगी तो उन्होंने युवक को धर दबोचा।

ये मामला कोतवाली क्षेत्र का है। जहां पुलिस को रेलवे स्टेशन के पास पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति द्वारा खुलेआम ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों पर रौब झाड़ने और वाहन चालकों से चेकिंग के नाम पर धन उगाही का प्रयास करने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने जब युवक से सवाल जवाब किया तो उसके संदिग्ध होने का अंदेशा हुआ। पुलिस टीम ने जालसाज युवक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि बीते सोमवार की रात एसआई राजेश कुमार दीक्षित पुलिसकर्मियों के साथ कस्बा के काशीराम कालोनी के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी संदिग्ध वर्दीधारी युवक के रेलवे स्टेशन के पास मौजूद होने की सूचना दी। ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों पर वर्दी का रौब और खुलेआम वाहन चेकिंग के नाम पर धन उगाही का प्रयास कर रहा था। जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो दादरा रोड रेलवे क्रासिंग के पास दरोगा की वर्दी में एक व्यक्ति खड़ा मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उधार की रकम वापस मांगने पर भड़के दबंग, शादी समारोह में घुसकर दूल्हे को पीटा
ये भी पढ़ें:मां ने बहन को फंसाने के लिए उठाया खौफनाक कदम, 9 महीने के बच्चे को छत से फेंका

पूछताछ करने पर युवक ने प्रमोद कुमार पांडेय निवासी कोदैली मजरे भद्दौर बताया। उसने अपनी तैनाती फतेहपुर जिले में होना बताया लेकिन नियुक्ति के थाने और पीएनओ के बारे में सही जानकारी न दे पाने पर उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोपी ने पुलिस की वर्दी सिद्दीकी टेलर बस स्टाप जायस में बनवाई थी और रायबरेली कचहरी के पास से वर्दी में लगाने वाले सामान खरीदे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर के इस इलाके में बड़ा धमाका, 65 साल के बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस
ये भी पढ़ें:गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए युवक ने रची साजिश, घरवालों ने बुलाई पुलिस

पुलिस में भर्ती होना चाहता था आरोपी

आरोपी ने बताया कि वह पुलिस में भर्ती होना चाहता था लेकिन पढ़ाई में औसत होने से उसे खुद पर भरोसा नहीं था। इस पर उसने फर्जी तरीके से वर्दी पहनकर खुद को सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती होने की बात प्रचारित कर दिया और रायबरेली में रहने लगा था। इसी बीच युवक ने 16 नवंबर को क्षेत्र के दादरा गांव की रहने वाली एक युवती से शादी की और दहेज के रूप में दस लाख रुपए और एक मंहगी कार ली थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।