To implicate her sister mother killed 9 month old baby by throwing from the roof कलयुगी मां ने बहन को फंसाने के लिए उठाया खौफनाक कदम, 9 महीने के बच्चे को छत से फेंककर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कलयुगी मां ने बहन को फंसाने के लिए उठाया खौफनाक कदम, 9 महीने के बच्चे को छत से फेंककर मार डाला

  • बलिया में कलयुगी मां ने अपने 9 माह के अबोध बच्चे को छत से फेंक कर हत्या कर दी। उस पर बहन को फंसाने के लिए दुधमुहे बच्चे की हत्या करने का आरोप है। मृतका की नानी ने बेटी पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

Sat, 25 Jan 2025 06:57 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बलिया
share
कलयुगी मां ने बहन को फंसाने के लिए उठाया खौफनाक कदम, 9 महीने के बच्चे को छत से फेंककर मार डाला

यूपी के बलिया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां कलयुगी मां ने अपने 9 माह के अबोध बच्चे को छत से फेंक कर हत्या कर दी। उस पर बहन को फंसाने के लिए दुधमुहे बच्चे की हत्या करने का आरोप है। आरोपी की मां शोभा देवी ने बेटी पर नाती की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उधर, जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

ये मामला नगर कोतवाली के कृष्णा नगर मोहल्ले का है। जहां गोलू गोंड़ की 35 साल की पत्नी अंजू देवी अपने मायके कृष्णा नगर में रहती है। यहां उसकी बहन मनीषा देवी भी रहती है। दोनों बहनों में अक्सर विवाद होता है। शनिवार की सुबह बहन से विवाद में अंजू ने अपने 9 महीने के नवजात बच्चे को छत से फेंक दिया और बहन पर हत्या का आरोप लगाते हुए चिल्लाने लगी। अंजू की मां शोभा देवी ने पुलिस को फोन कर बेटी पर 9 महीने के नाती की हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारिन मां को हिरासत में ले लिया और बच्चे को पोस्मार्टम को भेज दिया।

शोभा देवी ने तहरीर में कहा कि तीन महीने पहले इस बच्चे के जुड़वा भाई की भी हत्या कर चुकी है। नगर कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह का कहना है की आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उनका कहना है कि शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही आगे की करवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पड़ोसी के यहां बीवी गई तो भड़क गया नशेड़ी पति, फावड़े से काट डाली गर्दन
ये भी पढ़ें:अकेले दो बच्चे कैसे पालती, इसलिए फेंक दिया...सड़क किनारे मिला नवजात का शव

पतियों से तंग आकर दो महिलाओं ने एक-दूसरे से की शादी

उधर, गोरखपुर में अपने शराब के आदी पतियों से तंग आकर यहां दो महिलाओं ने अपना घर छोड़ दिया और एक-दूसरे से शादी कर ली। कविता और गुंजा उर्फ बबलू ने गुरुवा शाम देवरिया के छोटी काशी कहे जाने वाले शिव मंदिर में विवाह किया।

उन्होंने बताया कि वे पहली बार इंस्टाग्राम पर मिली थी और समान परिस्थितियों के कारण वे एक-दूसरे के करीब आ गईं। दोनों को अपने शराबी जीवनसाथियों के हाथों घरेलू हिंसा सहनी पड़ी। मंदिर में गुंजा ने दूल्हे की भूमिका निभाई, कविता को सिंदूर लगाया और उन्होंने सात फेरे पूरे किए। महिलाओं ने जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाने की भी कसम खाई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।