To fulfill his girlfriend wish 16 year old boyfriend planned a kidnapping गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए 16 साल के युवक ने रची साजिश, घरवालों ने बुलाई पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए 16 साल के युवक ने रची साजिश, घरवालों ने बुलाई पुलिस

जौनपुर में एक 16 साल के युवक ने कुछ ऐसा कर दिया। जिससे घरवालों को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। युवक ने गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करके उसे खुश रखने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रच डाली फिर फोन कर एक लाख की डिमांड रख दी।

Tue, 28 Jan 2025 02:33 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जौनपुर
share
गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए 16 साल के युवक ने रची साजिश, घरवालों ने बुलाई पुलिस

यूपी के जौनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 16 साल के युवक ने कुछ ऐसा कर दिया। जिससे घरवालों को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। दरअसल युवक ने गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करके उसे खुश रखने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रच डाली फिर फोन कर एक लाख की डिमांड रख दी। उधर, जब इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो सर्विलांस की मदद से उसे आठ घंटे में ही बरामद कर लिया गया।

ये मामला बदलापुर क्षेत्र का है। 16 साल का किशोर रविवार शाम चार बजे के करीब अचानक लापता हो गया। करीब आठ बजे उसी के नंबर से मुंबई में रह रही बहन के मोबाइल पर फोन पहुंचा। युवक रो रहा था, उसने कहा कि बदमाशों ने अपहरण कर लिया है, एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। न देने पर जान से मार देने की धमकी भी दी है। इतना सुनते ही युवक की बहन घबरा गई। उसने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। वहीं, किशोर के चाचा ने पुलिस को सूचना दी।

उधर, अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई। प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे टीम के साथ खोजबीन में जुट गए। मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन के आधार पर प्रयागराज के सहसों तक पहुंच गए। वहां एक खंडहर से किशोर बरामद कर लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसका झूठ पकड़ा गया। युवक ने बताया कि वह गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए ये नाटक रचा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उधार की रकम वापस मांगने पर भड़के दबंग, शादी समारोह में घुसकर दूल्हे को पीटा
ये भी पढ़ें:मां ने बहन को फंसाने के लिए उठाया खौफनाक कदम, 9 महीने के बच्चे को छत से फेंका
ये भी पढ़ें:अकेले दो बच्चे कैसे पालती, इसलिए फेंक दिया...सड़क किनारे मिला नवजात का शव

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किशोर बहन से पहले ही कुछ पैसा लेकर खर्च कर चुका था। इसी बीच घर से कुछ गहने चुराकर बदलापुर में बेचकर फरार हो गया था। बहन को फोनकर अपहरण होने का ड्रामा किया था। उसने स्वीकार किया कि बहन से फिर पैसा लेने के लिए अपहरण और फिरौती का नाटक किया था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।