Suspicious explosion inside a house in Kanpur elderly man dies कानपुर के इस इलाके में बड़ा धमाका, 65 साल के बुजुर्ग के उड़े चीथड़े, जांच में जुटी पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कानपुर के इस इलाके में बड़ा धमाका, 65 साल के बुजुर्ग के उड़े चीथड़े, जांच में जुटी पुलिस

कानपुर के हां रेल बाजार में तब हड़कंप मच गया। जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में स्क्रैप कारोबार की मौत हो गई। सूचना पर डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार घटनास्थल पर जांच पड़ताल करने पहुंचे।

Tue, 28 Jan 2025 05:21 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर
share
कानपुर के इस इलाके में बड़ा धमाका, 65 साल के बुजुर्ग के उड़े चीथड़े, जांच में जुटी पुलिस

यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां रेल बाजार में तब हड़कंप मच गया। जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर में विस्फोट हो गया। इस हादसे में स्क्रैप कारोबार की मौत हो गई। सूचना पर डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार घटनास्थल पर जांच पड़ताल करने पहुंचे। घटनास्थल पर विस्फोट की वजह जानने के लिए बम निरोधक दस्त को बुलाया गया।

ये घटना रेल बाजार के फेथफुल गंज के गोरा कब्रिस्तान का है। 65 साल मोहम्मद रऊफ कबाड़ का काम करते थे। उनके परिवार में पांच बेटे और एक बेटी हैं। बेटे राशिद ने बताया कि मंगलवार को अब्बा घर में अकेले थे। जबकि परिवार के अन्य सदस्य पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए फतेहपुर गए थे। इस दौरान सुबह करीब 11 बजे घर में एक तेज धमाका हुआ। जिसके बाद घर में धुआं भर गया। धमाका इतना तेज था कि अब्बा की मौके पर ही मौत हो गई। वही धमाके के बाद इलाके में दहशत फैल गई। तत्काल पुलिस को धमाके की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची रेल बाजार पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। वही धमाके में एक व्यक्ति की मौत की जानकारी होने पर घटनास्थल पर पहुंचे डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार भी जांच पड़ताल करने पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए युवक ने रची साजिश, घरवालों ने बुलाई पुलिस
ये भी पढ़ें:जेल में देखी बुराई, अब बाहर सीखेगा अच्छाई का ककहरा; मां-बाप के साथ मासूम भी रिहा

इस दौरान विस्फोट की वजह स्पष्ट नहीं होने के कारण उन्होंने बम निरोधक दस्ता को मौके पर जांच करने के लिए बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार ने बताया कि विस्फोट की वजह से एक वृद्ध की मौत हुई है। घटनास्थल की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल विस्फोट की वजह जाने का प्रयास किया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।