what happened within five months of a love marriage husband and pregnant wife committed suicide लव मैरिज के पांच महीने में ही ऐसा क्या हुआ? पति और गर्भवती पत्नी ने दे दी जान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लव मैरिज के पांच महीने में ही ऐसा क्या हुआ? पति और गर्भवती पत्नी ने दे दी जान

गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के मुकारीपुर गांव की है। यहां प्रेम विवाह करने वाले दंपती की लाश मिलने की खबर पूरे इलाके में जंगल में आग की तरह फैल गई। कमरे के अंदर पति का शव पंखे से लटका मिला। गर्भवती पत्नी की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। उसकी मौत कोई जहरीला पदार्थ खाने से होने की आशंका जताई जा रही है।

Tue, 12 May 2026 02:43 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, गोरखपुर
share
लव मैरिज के पांच महीने में ही ऐसा क्या हुआ? पति और गर्भवती पत्नी ने दे दी जान

UP News : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक पति-पत्नी ने खुदकुशी कर ली है। दोनों का नवंबर 2025 में ही प्रेम विवाह हुआ था। हर कोई हैरान है कि आखिर लव मैरिज के पांच महीने में ही ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने इतना खौफनाक कदम उठा लिया। मंगलवार की सुबह दोनों के शव उनके कमरे में मिली। पत्नी गर्भवती थी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हर किसी की जुबान पर इसी घटना की चर्चा है। लोग इसे लेकर हैरानी जता रहे हैं।

घटना, गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के मुकारीपुर गांव की है। यहां प्रेम विवाह करने वाले दंपती की लाश मिलने की खबर मंगलवार की सुबह पूरे इलाके में जंगल में आग की तरह फैल गई। कमरे के अंदर पति का शव पंखे से लटका मिला, जबकि गर्भवती पत्नी की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। उसकी मौत कोई जहरीला पदार्थ खाने से होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी : पूर्व मंत्री की एस्कॉर्ट की कार की बस से टक्कर, 4 पुलिसवाले घायल; 2 गंभीर

एक हफ्ते से चल रहा था पति-पत्नी में झगड़ा

मुकारीपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सादाब ने नवंबर 2025 में 24 वर्षीय निकहत निशा से प्रेम विवाह किया था। परिजनों के अनुसार, पिछले करीब एक सप्ताह से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सादाब की बहन उनके कमरे पर पहुंची। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। शक होने पर उसने कमरे के जंगले से झांककर देखा तो अंदर का दृश्य देखकर चीख पड़ी।कमरे में सादाब का शव पंखे से लटका था, जबकि निकहत निशा बेसुध अवस्था में पड़ी थी। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरा पिता 5 साल से कर रहा रेप, प्रधान पति से बताया तो उसने भी…SSP से बोली लड़की
ये भी पढ़ें:महिला प्रधान 2 साल की बेटी संग लापता, पत्नी का खोज रहा पति, पुलिस से गुहार लगाई
ये भी पढ़ें:एक घर में दो पति तो सिंगल फैमिली, दो पत्नियां हुईं तो डबल परिवार

सूचना मिलते ही बेलघाट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि निकहत ने जहरीला पदार्थ खाया था, जबकि सादाब ने फंदा लगाकर जान दी। हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। परिवाररीजनों के मुताबिक, निकहत गर्भवती थी। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है। सादाब दो भाइयों और चार बहनों में चौथे नंबर पर था। उसके पिता तसव्वुर दुबई में रहते हैं, जबकि मां नजीबुन गांव पर ही रहती हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।