UP Sitapur Female Gram pradhan goes missing with her 2 year old daughter; husband searches for wife यूपी में महिला ग्राम प्रधान 2 साल की बेटी के साथ लापता, पत्नी का खोज रहा पति, पुलिस से गुहार लगाई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में महिला ग्राम प्रधान 2 साल की बेटी के साथ लापता, पत्नी का खोज रहा पति, पुलिस से गुहार लगाई

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में महिला ग्राम प्रधान 2 साल की बेटी के साथ लापता हो गई। पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर ली। मामला दर्ज करने के साथ ही पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Mon, 11 May 2026 04:36 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में महिला ग्राम प्रधान 2 साल की बेटी के साथ लापता, पत्नी का खोज रहा पति, पुलिस से गुहार लगाई

UP News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में सिधौली विकास खंड क्षेत्र से एक महिला ग्राम प्रधान अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। महिला प्रधान के पति ने सिधौली कोतवाली में पुलिस से पत्नी और बेटी की तलाश की मांग की है। पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर ली। मामला दर्ज करने के साथ ही पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। पति की अपनी प्रधान पत्नी और बच्ची की तलाश में दर-दर भटक रहा है।

जयरामपुर निवासी बलराम ने रविवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मीना, जो वर्तमान में विसुनदासपुर की ग्राम प्रधान हैं, शनिवार दोपहर अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ मामा की बेटी के घर सहोली जाने के लिए निकली थीं। मीना गांव से सिधौली तक पहुंचीं, लेकिन सहोली नहीं पहुंचीं। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। महिला का मोबाइल भी स्विच ऑफ बताया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने महिला प्रधान की गुमशुदगी दर्ज कर प्रधान सहित बेटी की खोजबीन शुरू की है। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला प्रधान और उनकी बेटी की तलाश की जा रही है। पति का कहना है कि मेरी पत्नी न जाने का कहा लापता हो गई। पत्नी के साथ मेरी बच्ची भी थी। दोनों की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फ्री राशन वितरण की डेट बढ़ी, अब इतने तारीख तक बंटेगा मई माह का गेहूं-चावल
ये भी पढ़ें:नई दरों पर मीटर की जमानत राशि वसूलने का आदेश वापस, 85 लाख उपभोक्ताओं को लाभ
ये भी पढ़ें:यूपी के सभी डीएम और कमिश्नर को मुख्य सचिव एसपी गोयल के ये निर्देश, क्या कहा?

दो युवतियां प्रेमी के संग हुई फरार , मुकदमा दर्ज

वहीं गोंडा जिले में युवतियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने नामजद दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री शुक्रवार रात घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। वहीं दूसरे मामले में एक युवक ने अपनी 24 वर्षीय बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार अशोक कुमार बारी उर्फ बब्बन थाना वजीरगंज के ग्राम नगवा का निवासी है तथा पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता बताया जा रहा है। परिजनों ने युवती की सुरक्षा को लेकर आशंका जताई है। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर युवतियों की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।