UP Census Two husbands constitute a single family two wives constitute a double family एक घर में दो पति तो सिंगल फैमिली, दो पत्नियां हुईं तो डबल परिवार; जनगणना फॉर्म में चौंकाने वाले सवाल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एक घर में दो पति तो सिंगल फैमिली, दो पत्नियां हुईं तो डबल परिवार; जनगणना फॉर्म में चौंकाने वाले सवाल

जनगणना के लिए भरे जाने वाले फॉर्म में कई सवाल हैरान कर देने वाले हैं। 34 सवालों में से एक सवाल यह भी है कि आपकी पत्नी कितनी हैं? अगर पत्नी दो होंगी तो डबल फैमिली और अगर एक महिला के दो पति हों तो सिंगल फैमिली एक दंपति माना जाएगा।

Mon, 11 May 2026 06:59 AMPawan Kumar Sharma संजय पाण्डेय, कानपुर
share
एक घर में दो पति तो सिंगल फैमिली, दो पत्नियां हुईं तो डबल परिवार; जनगणना फॉर्म में चौंकाने वाले सवाल

जनगणना के लिए भरे जाने वाले फॉर्म में कई सवाल और सही विकल्प अचरज भरे हैं। 34 सवालों में से एक सवाल यह भी है कि आपकी पत्नी कितनी हैं? अगर पत्नी दो होंगी तो ‘डबल फैमिली’ यानी दो दंपति का विकल्प भरना होगा। अगर एक महिला के दो पति हों तो ‘सिंगल फैमिली’ यानी एक दंपति माना जाएगा।

हकीकत यह है कि किसी भी परिवार में दंपति की गणना पत्नी की संख्या से ही निर्धारित होगी। जितनी पत्नियां, उतने ही दंपति। परिवार में दादा-दादी, पिता-माता और पुत्र-बहू हों तो इसका मतलब यह नहीं कि मुखिया वही होगा जो बड़ा होगा। यानी जरूरी नहीं है कि दादा या पिता ही मुखिया हों, कोई भी हो सकता है। परिवार के सदस्य जिसे मुखिया बताएंगे, वही फॉर्म में भरा जाएगा। जनगणना के लिए फॉर्म पूरी स्टडी से तैयार किया गया है। परिवार में चाहे जितने पुरुष और चाहे जितने उम्रदराज लोग हों, उन्होंने कहा कि बहू, पत्नी, दादी या पुत्री मुखिया है तो उसका ही नाम भरा जाएगा। परिवार की मुखिया उस परिवार की कोई भी महिला हो सकती है। मुखिया के लिए उम्र की सीमा नहीं है। फील्ड ट्रेनर (जनगणना) श्रवण जायसवाल ने बताया कि जनगणना लोग खुद भी कर सकते हैं। se.census.gov.in पर फॉर्म में हर सवाल के नीचे विकल्प हैं। सिर्फ आवासीय गणना होगी। टीम सत्यापन करने मौके पर जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्व गणना में गलती हुई तो 5 बार मिलेगा सुधार का मौका, बाद में भी बदल सकेगा डाटा

खास-खास बातें

● नौकर घर में साथ या आपके किचेन से भोजन कर रहा हो तो उसे परिवार का सदस्य माना जाएगा। फॉर्म में उसे भी अंकित करना होगा।

● चार दोस्त साथ कमरे में रहते हैं तो परिवार माने जाएंगे। उस परिवार का मुखिया कोई भी दोस्त हो सकता है।

● किसी दुकान में कोई परिवार सो रहा हो तो उसे कमरा या घर नहीं माना जाएगा। कमरे के आगे शून्य अंकित किया जाएगा। बरामदा, गैलरी छज्जा भी कमरा नहीं होगा।

● परिवार को सोने के लिए कमरा ही जरूरी माना गया है। इससे आवासीय गणना भी जाएगी। यह पता चल सकेगा कि कितने परिवारों के पास कमरा नहीं है।

● जनगणना फॉर्म के 34 सवालों में से एक यह भी है।

● पत्नी से तय की जाएगी घर में दंपति की गणना।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनगणना केवल हेड काउंट नहीं, यह समग्र और समावेशी विकास का आधार, योगी बाेले
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।