mera pita panch saal se kar rha rape pradhan ke pati se bataya to usne bhi rape kiya ladki ne ssp se lagai guhaar मेरा पिता 5 साल से कर रहा रेप, प्रधान के पति से बताया तो उसने भी...लड़की ने SSP से लगाई गुहार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मेरा पिता 5 साल से कर रहा रेप, प्रधान के पति से बताया तो उसने भी...लड़की ने SSP से लगाई गुहार

पीड़िता ने SSP को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसका अपना पिता 4-5 साल से उसके साथ रेप कर रहा है। विरोध करने पर वह उसे जान से मारने और घर से निकालने की धमकी देता है। जब वह नाबालिग थी, तब उसने अपने बड़े भाई और परिवार के अन्य सदस्यों को इस बारे में बताया था, लेकिन किसी ने उस पर यकीन नहीं किया। ​

Mon, 11 May 2026 09:33 PMAjay Singh संवाददाता, बुलंदशहर
share
मेरा पिता 5 साल से कर रहा रेप, प्रधान के पति से बताया तो उसने भी...लड़की ने SSP से लगाई गुहार

UP News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के नगर क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। ऐसी घटना जिसे सुनकर पुलिसवाले भी हैरान रह गए हैं। यहां एक युवती ने अपने पिता और गांव की प्रधान के पति पर यौन शोषण करने और दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। लड़की की शिकायत पर एसएसपी ने तत्काल जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू भी कर दी है।

सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसका अपना पिता 4-5 साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। विरोध करने पर वह उसे जान से मारने और घर से निकालने की धमकी देता है। युवती के अनुसार, जब वह नाबालिग थी, तब उसने अपने बड़े भाई और परिवार के अन्य सदस्यों को इस बारे में बताया था, लेकिन किसी ने उसकी बात पर यकीन नहीं किया। ​नतीजतन, उसे पिता की सारी प्रताड़ना चुपचाप सहनी पड़ी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी : पूर्व मंत्री की एस्कॉर्ट की कार की बस से टक्कर, 4 पुलिसवाले घायल; 2 गंभीर

यह सब जब बर्दाश्त से बाहर हो गया तो एक दिन उनसे हिम्मत करके गांव की प्रधान के पति से सारी बातें बता दीं। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस बारे में गांव के प्रधान पति को बताया तो उसने मदद का भरोसा दिया। लेकिन मदद करने की बजाए उसकी नीयत कुछ और थी। बीते दिनों एक दिन जब वह घर में अकेली थी, तो प्रधान पति ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी दी।

सबूत के तौर पर बनाया वीडियो

पीड़िता ने पिता की करतूतों की चोरी-छिपे वीडियो बना लिया। पीड़िता का दावा है कि उसके पास पिता की अन्य लड़कियों के साथ भी आपत्तिजनक तस्वीरें भी हैं, जिन्हें उसने प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न किया है। पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर उसके पिता ने घर की छत का कमरा भी हटवा दिया ताकि वह वहां न रह सके। पीड़िता का आरोप है कि पिता उसे लगातार धमका रहा है। घर में उसे किसी अन्य सदस्य से भी कोई मदद नहीं मिल पाई। निराश होकर उसे अंत में पुलिस से पूरे मामले की शिकायत करनी पड़ी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी को जान से मारने, राम मंदिर को उड़ाने की धमकी; UP 112 के व्हाट्सऐप पर मैसेज
ये भी पढ़ें:यूपी : पूर्व मंत्री की एस्कॉर्ट की कार की बस से टक्कर, 4 पुलिसवाले घायल; 2 गंभीर
ये भी पढ़ें:यूपी में PM आवास चाहने वालों के लिए खुशखबरी, 63,433 नए आवासों की DPR को मंजूरी

क्या बोली पुलिस

एक बेटी द्वारा अपने पिता और गांव की प्रधान के पति पर गंभीर आरोप लगाए जाने के मामले को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।