wedding dress caused commotion groom refused disembark from carriage wedding procession returned from bride doorstep शादी में लहंगे ने खड़ा किया बखेड़ा, बग्घी से नीचे नहीं उतरा दूल्हा, दुल्हन के दरवाजे से क्यों लौटी बारात?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शादी में लहंगे ने खड़ा किया बखेड़ा, बग्घी से नीचे नहीं उतरा दूल्हा, दुल्हन के दरवाजे से क्यों लौटी बारात?

अलीगढ़ में बुधवार रात दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा था। दूल्हा बग्घी पर बैठा था। इसी दौरान बारातियों ने दुल्हन के लिए लहंगा निकाला। इस दौरान लड़की पक्ष में से किसी ने कह दिया कि लहंगा पुराना है।

Thu, 12 March 2026 10:32 PMDinesh Rathour गोरई (अलीगढ़)
share
शादी में लहंगे ने खड़ा किया बखेड़ा, बग्घी से नीचे नहीं उतरा दूल्हा, दुल्हन के दरवाजे से क्यों लौटी बारात?

UP News: यूपी के अलीगढ़ में अच्छी खासी शादी में हंगामा हो गया। एक लहंगे ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। अंत में शादी ही तोड़नी पड़ गई। दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया। दरअसल बुधवार रात दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा था। दूल्हा बग्घी पर बैठा था। इसी दौरान बारातियों ने दुल्हन के लिए लहंगा निकाला। इस दौरान लड़की पक्ष में से किसी ने कह दिया कि लहंगा पुराना है। बस इसी बात से नाराज दूल्हा बग्गी से नहीं उतरा और बरात लेकर लौट गया। कई घंटे बाद लौटकर आया, मगर परिवारों में सहमति न बन पाने के चलते शादी नहीं हो सकी। गुरुवार को थाने में दोनों पक्षों ने शादी से इन्कार कर दिया। हालांकि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

गांव कूबरा की युवती का रिश्ता मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर के युवक से हुआ था। बुधवार को शादी होनी थी। देर शाम साढ़े सात बजे बरात चढ़ रही थी। बरात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो दूल्हा पक्ष ने दूल्हन के लिए लहंगा चुन्नी निकालकर दिया। इसे देख लड़की पक्ष में से किसी ने ये कह दिया कि लहंगा चुन्नी पुरानी है। लगता है कि किसी ने पहले इसे इस्तेमाल किया है। इसे लेकर कहासुनी होने लगी। इसी बीच दूल्हा बग्घी से नहीं उतरा और सीधे बग्घी समेत गांव के बाहर चला गया। दुल्हन पक्ष ने उसे बुलाने का प्रयास किया, मगर वो आने को तैयार न हुआ। लड़की पक्ष ने माफी मांगी। इसके बाद देररात साढ़े 10 बजे दूल्हा गांव में पहुंचा। लेकिन, दूल्हे का बड़ा भाई फिर भी नहीं आया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुल्हन ने ऐसा क्या देख लिया कि शादी में हो गया बवाल, दोस्तों के साथ भागा दूल्हा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डोली उठाई तो दूल्हे को गोली मार देंगे...बारात पहुंचते ही क्यों मचा बवाल?

भाई के नहीं आने पर वापस लौटा दूल्हा

दूल्हे ने कह दिया कि जब तक भाई नहीं आएंगे, वह शादी नहीं करेगा। देररात एक बजे तक भाई के न आने पर दूल्हा भी लौट गया। इसके बाद रातभर लड़की पक्ष के लोग उनको बुलाने के लिए मिन्नतें करते रहे। लेकिन, कोई नहीं आया। सुबह लड़के पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। इसके बाद पुलिस गांव में आई। पुलिस के सामने लड़की ने भी शादी से इन्कार कर दिया। यहां से दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। वहां संभ्रांत लोगों के बीच तय हुआ कि दूल्हा पक्ष शादी में हुए खर्च को लौटाएगा। इस आधार पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया। उधर, शादी टूटने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। गोरई थाना प्रभारी ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों ने सहमति से शादी से इन्कार कर दिया है। किसी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंडप सजा, मेहमान जुटे...लेकिन नहीं आई बारात, एक फोन ने तोड़े दुल्हन के अरमान
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।