What did bride see that caused chaos at wedding groom fled with friends and father and jija were trouble दुल्हन ने ऐसा क्या देख लिया कि शादी में हो गया बवाल, दोस्तों के साथ भागा दूल्हा, पिता और जीजा बुरे फंसे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दुल्हन ने ऐसा क्या देख लिया कि शादी में हो गया बवाल, दोस्तों के साथ भागा दूल्हा, पिता और जीजा बुरे फंसे

बागपत जिले के एक गांव में गुरुवार को आयोजित हुए शादी समारोह में उस समय हंगामा हो गया, जब दूल्हे के पीछे-पीछे उसकी प्रेमिका भी वहां पहुंच गई और दूल्हे के साथ पहले से ही कोर्ट मैरिज होने का शोर मचा दिया।

Thu, 12 March 2026 08:15 PMDinesh Rathour बागपत
share
दुल्हन ने ऐसा क्या देख लिया कि शादी में हो गया बवाल, दोस्तों के साथ भागा दूल्हा, पिता और जीजा बुरे फंसे

UP News: यूपी के बागपत में हो रहे एक शादी समारोह में खासा हंगामा हो गया। जैसे ही दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा तो उसके पीछे-पीछे एक लड़की भी वहां पहुंच गई। लड़की सीधे दुल्हन के पास पहुंची और उसने कुछ ऐसी चीजें दिखा दीं जिसके बाद दुल्हन भड़क गई। नतीजा ये हुआ कि शादी टूट गई। दरअसल वो लड़की कोई और नहीं बल्कि दूल्हे की प्रेमिका थी। शादी में समारोह में पहुंचते ही उसने दूल्हे संग कोर्ट मैरिज का शोर मचा दिया। इसके बाद प्रेमिका ने दुल्हन को उसके होने वाले दूल्हे के साथ अपनी फोटो भी दिखाए, जिससे शादी टूट गई तभी दूल्हा अपने दोस्तों के साथ वहां से भाग गया तो उसके पिता, जीजा समेत कई रिश्तेदारों को दुल्हन पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया और मारपीट भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोगों को कोतवाली ले आई। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

शादी समारोह में पहुंची दूल्हे की प्रेमिका ने बताया कि छह साल पहले उसके मामा की शादी में उसकी मुलाकात मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव के युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई। छह साल प्रेम प्रसंग होने के बाद युवक उससे शादी के लिए कहने लगा तो उसने माता-पिता को घर भेजकर बातचीत करने के लिए कहा। इस पर युवक ने अपने जीजा को उसके पिता के पास भेज दिया। युवक के जीजा ने बातचीत के दौरान दोनों के अश्लील फोटो उसके पिता को दिखा दिए, जिससे उसके पिता को सदमा लगा। इससे गुस्साए परिवार वालों ने उसका कॉलेज जाना बंद करा दिया, जिससे वह 12वीं कक्षा से आगे पढ़ाई नहीं कर पाई और घर में काफी बंदिशे भी लगा दी गईं। काफी समय पहले दोनों में बातचीत बंद हो गई। कई दिन पहले उसे युवक की शादी होने के बारे में पता चला, जिसकी बारात गुरुवार को बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पहुंची थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डोली उठाई तो दूल्हे को गोली मार देंगे...बारात पहुंचते ही क्यों मचा बवाल?

दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार

दोपहर के समय युवती अपने परिवार वालों के साथ शादी समारोह में पहुंच गई। वहां उसने हंगामा करते हुए दुल्हन को उसके होने वाले दूल्हे के साथ फोटो दिखाए। फोटो देखते ही दुल्हन ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। दुल्हन के परिजनों ने बारातियों को बंधक बना लिया। इसी बीच पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर बागपत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उसने दूल्हे के परिजनों को बंधनमुक्त कराया और फिर दुल्हन, दूल्हा और युवती पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों को कोतवाली ले आई। निवाड़ा चौकी इंचार्ज सत्यम जंघाला का कहना है कि हंगामा करने वाली युवती ने तहरीर देने से मना कर दिया है। वहीं, दूल्हे और दुल्हन पक्ष के बीच समझौता हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंडप सजा, मेहमान जुटे...लेकिन नहीं आई बारात, एक फोन ने तोड़े दुल्हन के अरमान

दुल्हन और दूल्हे पक्ष के बीच हुई मारपीट

बताया जा रहा है कि जैसे ही दुल्हन के परिजनों को पता चला कि युवक के दूसरी युवती के साथ शारीरिक संबंध रहे है, तो उनका पारा चढ़ गया। जिसके बाद उन्होंने बारातियों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। दूल्हे के जीजा समेत आधा दर्जन बारातियों पर हमला किया गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। वहीं, दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ भी बारातियों ने मारपीट की, जिसमें कई लोग घायल हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुल्हन का जज्बा देख सब हैरान;विदाई के बाद शादी के जोड़े में इंटरव्यू देने पहुंची

बारात बागपत पहुंची, दूल्हा रास्ते से ही हो गया गायब

बताया जा रहा है कि मुजफ्फरनगर के एक गांव से जैसे ही बारात बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पहुंची, तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों का खूब आदर-सत्कार किया। लेकिन जैसे ही बागपत की युवती ने वहां पहुंचकर हंगामा किया, तो माहौल तनावपूर्ण बन गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इसी बीच किसी ने फोन कर दूल्हे को घटना की जानकारी दे दी। इसके बाद दूल्हा बीच राश्ते से ही अपने घर लौट गया। वहीं, माहौल बिगड़ने पर बाराती भी बस और कारों में बैठकर वापस लौट गए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।