weather update in up orange alert rain hailstorm warning prayagraj kanpur lucknow varanasi यूपी में आज फिर आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, इन जिलों में अगले तीन घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में आज फिर आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, इन जिलों में अगले तीन घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश में आज फिर मौसम विभाग ने आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज, कानपुर और चित्रकूट समेत 15 जिलों में ओले गिरने की संभावना है, जबकि लखनऊ, वाराणसी और आगरा समेत 30 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Thu, 30 April 2026 10:06 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में आज फिर आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, इन जिलों में अगले तीन घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। कल यानी बुधवार को हुई आंधी बारिश और ओलावृष्टि की तरह आज फिर उसी तरह का बदलाव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले तीन घंटों के में आंधी और बारिश के साथ ओला गिरने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज, कानपुर और चित्रकूट समेत कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि (Hailstorm) की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार मौसम में परिवर्तन से प्रदेश के मध्यवर्ती व पूर्वांचल के इलाकों में तापमान में 24 घण्टों के दौरान 2-4 डिग्री की गिरावट आएगी। मई के आरम्भिक 2-3 दिनों के दौरान तापमान फिर 3-5 डिग्री बढ़ेगा। इसके बाद 4-5 मई को अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रादेशिक वर्षा में फिर से बढ़ोतरी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा एक्सप्रेसवे से आर्थिक विकास की लंबी उड़ान, 519 गांवों की बदलेगी किस्मत

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों में यहां 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी आंधी चल सकती है। प्रयागराज, संत रविदास नगर, जौनपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, कौशाम्बी, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव और औरैया में ओलावृष्टि की आशंका जताई है।

पूर्वांचल में सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर में हल्की बारिश और गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। कुछ जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ मध्यम वर्षा और ओले गिरने की चेतावनी दी गई है। यहां 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

पश्चिमी यूपी में इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, मुरादाबाद, रामपुर के साथ ही लखनऊ, कन्नौज और आसपास के क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।मौसम विभाग ने 'Warning Area' मैप के जरिए लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आस्था और अभयारण्य को जोड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, यूपी के पर्यटन को मिलेगी रफ्तार
ये भी पढ़ें:UP में इस हाईवे पर सफर होगा महंगा, NHAI ने प्रस्ताव मुख्यालय भेजा, जानिए नई दरें

कई जगह गिरे ओले, पेड़ टूटने से कहीं सड़क मार्ग बाधित हुआ तो कई ट्रेनें रुकीं

इससे पहले बुधवार को भी मौसम ने लोगों को परेशान किया। पश्चिमी विक्षोभ और सूबे के पूर्वी हिस्से के ऊपर हवा की चक्रवाती परिस्थितियों से कई जिलों में आंधी-बारिश ने कहर बरपाया। इससे प्रदेश में 14 लोगों की जान चली गई। इनमें से चार लोगों की जान पूर्वांचल और एक की प्रयागराज में गई। अवध क्षेत्र के अलग-अलग जिलों में नौ लोगों की मौत हो गई। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में कहीं पेड़ टूटने से सड़क मार्ग बाधित हुआ तो कहीं ट्रेनें रुक गईं। तार और खंभे टूटने से बिजली व्यवस्था तार-तार हो गई। दूसरी ओर तपिश का सिलसिला भी दक्षिण के जिलों में जारी रहा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।