भ्रष्टाचार का भार नहीं ले पा रहीं पानी की टंकी; सिद्धार्थनगर हादसे पर अखिलेश ने सरकार को घेरा
सिद्धार्थनगर हादसे पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार का भार पानी की टंकी सहन नहीं कर पाई होगी। जिसकी वजह से ये घटना घटी। इस टंकी की पाइपलाइन 5 कालिदास मार्ग तक जाती होगी। उन्होने 2 लड़कों के रेस्क्यू के लिए सेना को धन्यवाद दिया।

सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी की सीढ़ी टूटने से एक लड़के की मौत हो गई। जबकि दो की हालता गंभीर बनी हुई है। 2 युवकों को करीब 16 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद नीचे उतारा गया। बताया जा रहा है कि रील बनाने के चक्कर में पांचों लड़के टंकी पर चढ़े थे। इस दौरान छज्जे समेत सीढ़ी टूट गई। जिसके चलते ये घटना घटी। सेना की मदद से दो लड़कों को एयर लिफ्ट कराया गया। इस मामले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश ने प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि भ्रष्टाचार का भार पानी की टंकी सहन नहीं कर पाई होगी। जिसके चलते सीढ़ी समेत छज्जा टूट गया। इस टंकी की पाइपलाइन 5 कालिदास मार्ग तक जाती है। उन्होने लड़कों को बचाने के लिए सेना को धन्यवाद दिया।
अखिलेश यादव ने बीजेपी को निशाना साधा
लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह ने बैठक में आशंका जताई थी कि भाजपा इस बार चुनाव में डीजे के जरिए माहौल बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। अखिलेश ने कहा कि अगर आपत्तिजनक गाने बजाए जाएंगे, तो विवाद होना तय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बड़े पैमाने पर चुनाव के दौरान डीजे बजाने की तैयारी कर रही है, जिससे माहौल बिगड़ सकता है।अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि डीजे की आवाज से मुर्गियों की मौत तक की खबरें सामने आई हैं, ऐसे में सामाजिक माहौल पर इसके असर को समझा जा सकता है।
यूपी में पुलिस खुद झगड़े कराने का काम कर रही- अखिलेश
सपा प्रमुख ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यूपी में पुलिस खुद झगड़े कराने का काम कर रही है और जो भी घटनाएं हो रही हैं, उनमें एक ही पक्ष के नाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। वाराणसी और गोरखपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि वाराणसी में एक व्यक्ति की जान चली गई, जिसके लिए उन्होंने सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
वहीं गोरखपुर की घटना पर उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद ने खुद कहा है कि वह सच्चाई उजागर करेंगे।उन्होने कहा कि प्रदेश में हालात चिंताजनक हैं और सरकार को कानून-व्यवस्था सुधारने पर ध्यान देना चाहिए, ताकि आम लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके।




साइन इन