Poor Yadav remained poor in your government minister Om prakash Rajbhar taught history lesson to Akhilesh yadav आपकी सरकार में गरीब यादव गरीब ही था, ओपी राजभर ने अखिलेश को पढ़ाया इतिहास का पाठ, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आपकी सरकार में गरीब यादव गरीब ही था, ओपी राजभर ने अखिलेश को पढ़ाया इतिहास का पाठ

ओम प्रकाश राजभर ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर एक पोस्ट में अखिलेश पर सवाल उठाते हुए लिखा, अखिलेश जी, सच हमेशा कड़वा होता है। जब आपकी सरकार थी, तब भी गरीब यादव गरीब ही थे… और आज भी बड़ी संख्या में वही हाल है।

Sat, 2 May 2026 04:11 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
आपकी सरकार में गरीब यादव गरीब ही था, ओपी राजभर ने अखिलेश को पढ़ाया इतिहास का पाठ

Om Prakash Rajbhar: यूपी सरकार के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को इतिहास का पाठ पढ़ाया है। शनिवार को उन्होंने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर पोस्ट करते हुए न केवल सपा सुप्रीमो की बहुजन समाज के प्रति समझ को सीमित करार दिया, बल्कि इस बात को भी प्रमुखता से रखा कि यादवों का इतिहास ही बहुजन समाज का इतिहास नहीं है। राजभर ने लिखा, बहुजन समाज का असली इतिहास उन महान विभूतियों का है जिन्होंने संघर्ष किया, बलिदान दिया और समाज को दिशा दी, जिसमें महाराजा सुहेलदेव राजभर,अवंती बाई लोधी, भगवान बिरसा मुंडा, झलकारी बाई, ऊदा देवी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, कांशीराम आदि प्रमुख हैं।

ओम प्रकाश राजभर ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर एक पोस्ट में अखिलेश पर सवाल उठाते हुए लिखा, अखिलेश जी, सच हमेशा कड़वा होता है। जब आपकी सरकार थी, तब भी गरीब यादव गरीब ही थे… और आज भी बड़ी संख्या में वही हाल है। बहुजन और गैर-यादव पिछड़ा समाज को इतिहास पढ़ाने से पहले यह समझ लीजिए कि यादवों का इतिहास ही बहुजन समाज का इतिहास नहीं है। शायद आपको खुद अपने इतिहास के 10 असली क्रांतिकारियों के नाम गिनाने में भी कठिनाई हो जाए, और कृपया ऐसे नाम न दीजिए जो अपराध की वजह से जाने गए हों।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गरीबों की पीठ पर यादवों की लाठी के निशान, अखिलेश पर ओपी राजभर का तीखा पलटवार

दो-दो हजार बीघा जमीन वाले जमींदार कब 'वंचित' और 'बहुजन' बन गए

उन्होंने आगे लिखा, बहुजन समाज का असली इतिहास उन महान विभूतियों का है जिन्होंने संघर्ष किया, बलिदान दिया और समाज को दिशा दी, महाराजा सुहेलदेव राजभर, अवंती बाई लोधी, भगवान बिरसा मुंडा, झलकारी बाई, ऊदा देवी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, कांशीराम यही असली प्रेरणा हैं, यही बहुजन चेतना के स्तंभ हैं, न कि सत्ता में बैठे कुछ परिवारों का राजनीतिक इतिहास। दो-दो हजार बीघा जमीन वाले जमींदार कब 'वंचित' और 'बहुजन' बन गए-यह सवाल आज हर जागरूक नागरिक पूछ रहा है, जिसे पप्पू यादव जैसे नेता भी कई बार उठा चुके हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा कार्यकर्ताओं को गाली, जूते मारने की धमकी, मंत्री राजभर पर कोर्ट का शिकंजा

जाग चुका है बहुजन समाज

राजभर ने आगे लिखा, अब बहुजन समाज जाग चुका है। अब वह अपने अधिकारों के लिए खड़ा है। अब वह पहचान चुका है कि कौन उसके हक का सौदा करता रहा और कौन उसके साथ खड़ा है। यह सदी गैर-यादव पिछड़ा और बहुजन समाज के उत्थान की सदी है।अब हक मिलेगा, सम्मान मिलेगा और भागीदारी भी तय होगी। जय महाराजा सुहेलदेव राजभर, जय सुभासपा,जय भारत।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिट और हिट है ये जोड़ी..., अखिलेश के दो स्टूल वाले बयान पर केशव का पलटवार

'दुख की घड़ी में हंसी-ठिठोली दर्शाती है दोहरा रवैया

ओम प्रकाश राजभर पिछले कई दिनों से अखिलेश यादव पर लगातार हमले कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि वे गैर-यादव अति-पिछड़े समाज के परिवार की दुख की घड़ी में भी हंसी-ठिठोली कर रहे थे। दरअसल, हरदोई जिले में 13 अप्रैल को शिल्पी कुशवाहा की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी ऋषभ द्विवेदी और उसके पिता प्रमोद द्विवेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को अखिलेश यादव हरदोई पहुंचे थे, जहां वे शिल्पी कुशवाहा के घर गए। अखिलेश यादव जब शिल्पी कुशवाहा के घर पहुंचे तो वहां कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान हंसते-मजाक करते नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।