सपा सरकार बनने पर लुम्बिनी, सारनाथ व कुशीनगर करेंगे विकास, बुद्ध पूर्णिमा पर अखिलेश की घोषणा
सपा सरकार बनने पर लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर विकास करेंगे। बुद्ध पूर्णिमा पर अखिलेश ने घोषणा की है कि लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर के विकास के लिए विशेष योजनाएं लाएंगे।

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बौद्ध भिक्षुओं को भरोसा दिलाया कि सरकार बनने पर लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर के विकास के लिए विशेष योजनाएं लाएंगे। यहां का विकास करने की घोषणा की। जिससे भगवान बुद्ध के रास्ते पर चलने वाले बहुजन समाज को दुनिया से और जोड़ा जा सके।समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में बौद्ध धर्मगुरु भंते बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में आए सभी भंते बौद्धधर्म गुरुओं का आभार प्रकट किया और बौद्ध भिक्षुओं को सम्मानित किया।
समाजवादी सरकार में कुशीनगर में एक बहुत बड़ी मैत्रेय परियोजना शुरू की गई थी। श्रीलंका और दुनिया के दूसरे हिस्से के लोग और बौद्ध भिक्षु उसमें योगदान देना चाहते थे, वे सब मिले थे। समाजवादी पार्टी सरकार में सही मुआवजा देकर किसानों को संतुष्ट कर जमीन ली गयी थी। अगर मैत्रेय योजना पूरी हो जाती है तो वह देश का महत्वपूर्ण स्थान बन जाता, वहां दुनिया भर से लोग आते है और भगवान बुद्ध के रास्ते पर चलने का संकल्प लेते।
भंते अनिरूद्ध बौद्ध ने कहा कि 1931 की जनगणना के अनुसार देश में ओबीसी की आबादी 52 फीसदी है। इस हिसाब से लोकसभा में जनसंख्या के आधार पर 543 में 282 सीटें ओबीसी की होती हैं। अगर अल्पसंख्यकों को जोड़ लिया जाए तो 44 है। अगर ऐसा हो तो बौद्धों, सिखों, इसाइयों को भी सम्मान मिलेगा। बौद्धों का अभी कोई सांसद नहीं है। जब हम लोग पीडीए को सत्ता में पहुंचाएंगे तो बहुत बड़ी क्रांति होगी। आने वाले 2027 में बहुत बड़ा परिवर्तन होगा। अखिलेश यादव ने भंते लोगों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
सपा मुखिया ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। इस सरकार के पास कोई मुद्दा नहीं है तो महिला आरक्षण संशोधन के साथ परिसीमन बिल ले आई। भाजपा कभी एप डाउन लोड करवा रही है, कभी कर्मचारियों से, कभी शिक्षकों से डेटा भरा रहे हैं। जातीय जनगणना सबसे महत्वपूर्ण डेटा है, उसे नहीं करा रहे हैं। उन्होंने अपने हरदोई दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि परिवार ने अपने साथ हुए अन्याय को बताया। सब कुछ करने के बाद भी न्याय नहीं मिला। इसलिए सीबीआई जांच हो।
स्मार्ट मीटर के जरिए जनता की जेब काटी जा रही
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ठोको नीति, बुलडोजर नीति, हड्डी पीस देने के वक्तव्य के कारण वाराणसी में आपसी झगड़े में मनीष की जान चली गई। स्मार्ट मीटर के जरिए जनता की जेब काटी जा रही है। जनता और महिलाएं आक्रोशित है। महिलाएं स्मार्ट मीटर लेकर प्रदर्शन के लिए निकल पड़ी है। भाजपा गरीबों के पैसे निकाल कर अमीरों की जेब भर रही है। भाजपा ने सिलेंडर महंगा कर एक बार फिर महंगाई बढ़ा दिया है। खाना-पीना सब महंगा हो जाएगा।




साइन इन