Vehicles will resume running on Ganga Bridge on the Lalganj-Fatehpur Highway from April 25, making travel easier लालगंज-फतेहपुर हाईवे के गंगा पुल पर 25 अप्रैल से फिर दौड़ने लगेंगी गाड़ियां, यात्रा में होगी आसानी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लालगंज-फतेहपुर हाईवे के गंगा पुल पर 25 अप्रैल से फिर दौड़ने लगेंगी गाड़ियां, यात्रा में होगी आसानी

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में लालगंज-फतेहपुर हाईवे के गंगा पुल पर 25 अप्रैल से फिर दौड़ने गाड़ियां लगेंगी। मरम्मत के बचे 25 प्रतिशत कार्य को पूरा करने में कार्यदायी संस्था दिन रात जुटी है।

Mon, 6 April 2026 04:09 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
लालगंज-फतेहपुर हाईवे के गंगा पुल पर 25 अप्रैल से फिर दौड़ने लगेंगी गाड़ियां, यात्रा में होगी आसानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में लालगंज-फतेहपुर हाईवे पर गेंगासो गंगा पर 25 अप्रैल पर फिर से गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि 25 अप्रैल तक पुल का काम पूरा हो जाएगा और आवागमन शुरू हो जाएगा। पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद करीब सात माह से पूरी तरह से आवागमन बंद कर दिया था। करीब दो माह शुरू किए गए पुल मरम्मत के कार्य का काम करीब-करीब पूरा होने वाला है। मरम्मत के बचे 25 प्रतिशत कार्य को पूरा करने में कार्यदायी संस्था दिन रात जुटी है। उम्मीद जताई जा रही है कि

बीते वर्ष 2025 में अगस्त माह से गेंगासो पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरी तरह से आवागमन बंद करा दिया गया था। इसके बाद पुल की मरम्मत के लिए करीब तीस करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया। इसमें पुल की वेयरिंग के साथ स्लैब व अन्य मरम्मत का काम शुरू हुआ। शुरुआती दौर में तो पुल मरम्मत का काम काफी धीरे चले, लेकिन बाद में अधिकारियों की फटकार के बाद मरम्मत के कार्य में कार्यदायी संस्था के द्वारा लाई गई तेजी के बाद करीब-करीब मरम्मत का काम पूरा कर लिया। इसमें अभी भी 25 प्रतिशत तक मरम्मत का काम बाकी है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि 21 दिन बाद पुल आवागमन शुरू हो जाएगा।

इससे बांदा, फतेहपुर, कौशांबी और कानपुर से फतेहपुर की ओर से आने वाले वाहनों को राहत मिलेगी। अभी तक यह वाहन बक्सर व डलमऊ की ओर से निकाले जा रहे है। इससे उक्त क्षेत्रों में दिनभर जहां जाम की समस्या बनी रहती है तो वहीं उक्त मार्गो की सड़कें भी पूरी तरह से खस्ताहाल हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस नदी पर बनेगा पुल, 12 किलोमीटर के अतिरिक्त चक्कर काटने से मिलेगी राहत

ओवरलोड वाहनों के निकालने से क्षतिग्रस्त हुआ पुल

मध्य प्रदेश के साथ बांदा क्षेत्र में स्थिति मौरंग खदान से ओवरलोड मौरंग व गिट्टी लदे डंपरों के गुजरने से गेंगासो पुल समय के पहले क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे पहले भी कई वर्ष पहले पुल की मरम्मत किए जाने के लिए आवागमन बंद कर दिया था। गंगा नदी पर बने पुल से आवागमन बंद किए जाने के बाद लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर काटकर जाना पड़ता था। इससे लोगों पर इसका अतिरिक्त बोझ भी पड़ता था। इसके साथ ही रोडवेज बसों का किराया भी बढ़ा दिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में कटरा-अयोध्या मार्ग के रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा 2 लेन ओवरब्रिज

एनएचआई डिप्टी मैनेजर अुर्जन सिंह ने बताया कि आगामी 25 अप्रैल तक पुल से आवागमन शुरू होने की उम्मीद है। पुल मरम्मत का काम पूरा हो गया। शेष बचे 25 प्रतिशत कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में आज से 15 दिन तक चलेगा बड़ा अभियान, अधिकारियों को ये निर्देश
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।