A bridge will be built over the river in Amethi, Uttar Pradesh, which will provide relief from the extra 12-km detour यूपी के इस नदी पर बनेगा पुल, 20 ग्राम पंचायतों के लोगों को 12 KM के अतिरिक्त चक्कर काटने से राहत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इस नदी पर बनेगा पुल, 20 ग्राम पंचायतों के लोगों को 12 KM के अतिरिक्त चक्कर काटने से राहत

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में गुजरी मालती नदी पर अमटाही-शंकरगढ़ मार्ग पर पक्के पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके बन जाने से 20 ग्राम पंचायतों की हजारों की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी और 12 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करने से बचत होगी।

Mon, 6 April 2026 02:52 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के इस नदी पर बनेगा पुल, 20 ग्राम पंचायतों के लोगों को 12 KM के अतिरिक्त चक्कर काटने से राहत

UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां गुजरी मालती नदी पर अमटाही-शंकरगढ़ मार्ग पर पक्के पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पीडब्लूडी विभाग ने 5.74 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। शासन से बजट की मंजूरी मिल गई है जल्द ही पुल का निर्माण कराया जाएगा। इस पुल के बन जाने से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों की हजारों की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी और 12 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करने से बचत होगी।

अमटाही-शंकरगढ़ मार्ग संग्रामपुर क्षेत्र के टीकरमाफी बाजार से स्वामी परमहंस आश्रम होते हुए रामगंज स्टेशन को जाता है। जो कई गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ता है। इस मार्ग पर मालती नदी पर पुल की मांग लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थी। नदी पर पुल का निर्माण न होने से 20 ग्राम पंचायतों के 50 हजार लोगों को लगभग 12 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में आज से 15 दिन तक चलेगा बड़ा अभियान, अधिकारियों को ये निर्देश
ये भी पढ़ें:UP के 42 जिलों में बड़ा अभियान, मुख्य सचिव ने 8 तक काम पूरा करने की दी डेड लाइन

पुल निर्माण का प्रस्ताव शासन से मंजूर

इस पुल के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों से कई बार फरियाद की थी। जिसके बाद पीडब्लूडी विभाग ने पुल निर्माण स्थल का सर्वे कराकर प्रस्ताव तैयार किया। जिसमें पुल निर्माण के साथ ही पहुंच मार्ग का निर्माण भी शामिल है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि पुल निर्माण का प्रस्ताव शासन से मंजूर हो गया है। जल्द ही पुल का निर्माण शुरू कराया जाएगा। 12 माह में पुल का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम हेल्पलाइन 1076 के कर्मचारियों की शिकायत पर योगी सख्त, सैलरी बढ़ाने पर सहमति

बाईपास को जाने वाला मार्ग जर्जर

वहीं स्थानीय कस्बे में स्थित दुर्गापुर रोड से बाईपास कटरा हुलासी गांव को जाने वाला मार्ग जर्जर हो गया है। मार्ग पर बने गड्ढों में पानी भरा हुआ है। सड़क की सफाई न होने से गन्दगी फैली रहती है। सबसे खराब हालत बाईपास के पास है। इसी मार्ग से प्रतिदिन हजारों लोग आते जाते हैं। स्थानीय लोगों ने इसे बनवाने तथा सफाई करवाने की मांग किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।