यूपी में आज से 15 दिन तक चलेगा बड़ा अभियान, अधिकारियों को ये निर्देश
उत्तर प्रदेश में पहली अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष अभियान चलेगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश पर प्रदेशव्यापी अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की जांच की जाएगी।

UP News : उत्तर प्रदेश में पहली अप्रैल से 15 अप्रैल तक बड़ा अभियान चलाया जाएगा। स्कूली वाहनों की फिटनेस की जांच के लिए बुधवार से 15 अप्रैल तक विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों को यूपी- इंटीग्रेटेड स्कूल व्हिकल मैनेजमेंट पोर्टल (यूपी-आईएसवीएमपी) पर अपने स्कूली वाहन का ब्योरा इस पर अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा। बुधवार से पोर्टल पर ब्योरा दर्ज करने की व्यवस्था शुरू होगी।
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश जारी किया। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेशव्यापी अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की जांच की जाएगी। उन्होंंने कहा कि फिटनेस जांच पंजीकरण, परमिट, बीमा, पीयूसी व भौतिक स्थिति की जानकारी ली जाएगी। त्रुटिपूर्ण फिटनेस को तत्काल निरस्त करके संशोधित फिटनेस जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना परमिट व परमिट शर्तों के विरूद्ध संचालित वाहनों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही दैनिक प्रगति पोर्टल क्यूआर कोड पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। प्रदेश में पहली बार यूपी-आईएसवीएमपी बनाया गया है। यह विद्यालयी वाहनों की सुरक्षा निगरानी एवं वैधानिक अनुपालन के लिए एक एकीकृत मंच बनाया गया है। जिस पर वाहनों का पंजीकरण, दस्तावेज की निगरानी, अनुपालन व ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जाएगी।
पोर्टल पर अभिभावकों के लिए भी सुविधा रहेगी
जिला एवं विद्यालय स्तरीय परिवहन यान सुरक्षा समितियों की मॉनीटरिंग एवं रिपोर्टिंग इस पोर्टल के माध्यम से होगी। विद्यालय प्रबंध समिति पोर्टल पर वाहन का विवरण भरेंगी, शपथ पत्र अपलोड करेगी और अनुपालन कराने के लिए सीधे जिम्मेदारी होगी। पोर्टल पर अभिभावकों के लिए भी सुविधा रहेगी। वह स्कूली बस के पंजीकरण, फिटनेस की स्थिति, पीयूसी, चालक का विवरण, परमिट एवं बीमा ऑनलाइन देख सकते हैं। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि अभियान में किसी भी तरह की शिथिलता न बरती जाए।




साइन इन