A two-lane overbridge will be constructed at the Maskanwa railway crossing on the Katra-Ayodhya route in Gonda UP यूपी में कटरा-अयोध्या मार्ग के रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा 2 लेन ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी राहत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में कटरा-अयोध्या मार्ग के रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा 2 लेन ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी राहत

यूपी के गोंडा जिल में कटरा-अयोध्या मार्ग के रेलवे क्रॉसिंग पर  2 लेन ओवरब्रिज बनेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत मसकनवा- लखपतनगर रेलखंड पर स्थित क्रॉसिंग नंबर 237 पर बनाया जाने वाला यह ब्रिज दो लेन का होगा।

Mon, 30 March 2026 02:25 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में कटरा-अयोध्या मार्ग के रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा 2 लेन ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी राहत

UP News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिलें मे कटरा -अयोध्या मार्ग स्थित मसकनवा बाजार के रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसके लिए 88.90 करोड़ रुपए के बजट की मंजूरी मिलने के साथ ही प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत मसकनवा- लखपतनगर रेलखंड पर स्थित क्रॉसिंग नंबर 237 पर बनाया जाने वाला यह ब्रिज दो लेन का होगा। इसका निर्माण सेतु निगम करेगा। ब्रिज बनने से लाखों लोगों को लाभ होगा, उन्हें क्रॉसिंग पर आए दिन लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। सेतु निगम के अधिकारियो के अनुसार जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।

मसकनवा बाजार में पड़ने वाले इस रेलवे क्रॉसिंग से होकर रोजाना दर्जनों ट्रेनों का आवागमन होता है। इसके कारण अक्सर क्रॉसिंग बंद रहने से जाम की स्थिति बनी रहती है। पीक ऑवर में ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर जाम की समस्या बढ़ जाती है। कई बार जाम छूटने में आधा से पौन घंटा तक लग जाता है। इस दौरान जाम में लोगों को जूझना पड़ता है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए गोंडा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह यहां पर रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के लिए वह लंबे समय से प्रयासरत थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में किसानों को जमीन अधिग्रहण पर तत्काल मिलेगा मुआवजा, योगी सरकार के निर्देश

जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं

शासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्य शुरू करने से पहले सभी तकनीकी स्वीकृतियां और जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएं। साथ ही निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुसार कराया जाएगा। सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया दो लेन ओवरब्रिज की स्वीकृति से संबंधित आदेश 28 मार्च को मिला है। 88.90 करोड़ की लागत से यहां निर्माण कराया जाएगा। जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर काम शुरू कराया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में पहली से 15 दिन चलेगा बड़ा अभियान, मुख्य सचिव का सभी डीएम को ये निर्देश

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी :

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने सोशल मीडिया पर ओवरब्रिज की स्वीकृति मिलने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण सौगात बताया है। सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि ₹8890.15 लाख की लागत से निर्मित होने वाला यह सेतु लोकसभा क्षेत्र गोंडा एवं विशेष रूप से गौरा विधानसभा के लिए एक महत्वपूर्ण व बड़ी सौगात है। इससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी, जाम की समस्या से राहत मिलेगी तथा आमजन की सुरक्षा और सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने इस परियोजना को स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री समेत रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ से बहराइच-गोंडा जाने वालों के लिए गुड न्यूज, फोरलेन के लिए 6969 करोड़ मंजूर
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।