Suresh Khanna Accuses Congress SP TMC DMK of Betraying Women in Parliament विपक्षी दलों ने महिलाओं संग विश्वासघात किया, Varanasi Hindi News - Hindustan
More

विपक्षी दलों ने महिलाओं संग विश्वासघात किया

Varanasi News - वाराणसी में मंत्री सुरेश खन्ना ने कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके पर संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर महिलाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के लिए लड़ाई जारी रखेगी।

Sat, 25 April 2026 01:30 AMNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share
विपक्षी दलों ने महिलाओं संग विश्वासघात किया

वाराणसी, विशेष संवाददाता। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। इससे उन्होंने अपनी महिला-विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है। शुक्रवार को लखनऊ में उनकी प्रेसवार्ता को यहां सर्किट हाउस में वर्चुअल किया गया। खन्ना ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक तकनीकी बहानों, समितियों और खोखली बहसों से महिला आरक्षण को लंबित रखा। जब भी पिछड़े वर्गों को अधिकार देने की बात आई, उसने आयोगों की रिपोर्टों को ठंडे बस्ते में डाल दिया। पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण देना उनके लिए आसान था, क्योंकि वहां उनकी अपनी राजनीतिक प्रभावित नहीं होती थी, लेकिन संसद में उन्होंने दरवाजे बंद रखे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विपक्ष की महिला-विरोधी मानसिकता के कारण संसद में महिला आरक्षण में बाधा: सुरेश खन्ना

भाजपा महिला सशक्तीकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए इन महिला-विरोधी ताकतों से दृढ़ता से लड़ेगी। उन्होंने बताया कि परिसीमन एक संवैधानिक दायित्व है, जिसके बिना सीटों का न्यायपूर्ण निर्धारण नहीं हो सकता।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से 60 लाख माताएं लाभान्वित हुईं। बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बेटी बचाओे-बेटी पढ़ाओ योजना का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कन्या सुमंगला योजना से 27.37 लाख बेटियों को लाभ पहुंचा। 9.43 लाख से अधिक महिला समूहों, 64,761 ग्राम संगठनों एवं 3,296 संकुल स्तरीय संघों का गठन करते हुए 1.06 करोड़ से अधिक महिलाओं को जोड़ा गया है। औद्योगिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नाइट शिफ्ट में कार्य करने की अनुमति दी गई है। महिला अपराध और अपराधियों के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नौ वर्षों में 32801 प्रकरणों में अभियुक्तों को सजा दिलायी गयी। सर्किट हाउस में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विपक्ष ने महिलाओं से किया विश्वासघात : अनिल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण के विरोध पर सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- अक्षम्य अपराध

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।