Modi Government s Commitment to Women s Empowerment Sudhanshu Trivedi Criticizes Congress महिला आरक्षण के विरोध पर सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- अक्षम्य अपराध, Gurgaon Hindi News - Hindustan
More

महिला आरक्षण के विरोध पर सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- अक्षम्य अपराध

गुरुग्राम में भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12 वर्षों में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनकी नारी विरोधी सोच के कारण महिला शक्ति वंदन अधिनियम पास नहीं हो सका। त्रिवेदी ने मोदी सरकार की योजनाओं से महिलाओं के जीवन में सुधार की चर्चा की।

Fri, 24 April 2026 06:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share
महिला आरक्षण के विरोध पर सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- अक्षम्य अपराध

गुरुग्राम,गौरव चौधरी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला शक्ति को समुचित स्थान और यथोचित सम्मान दिया है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों की नारी विरोधी सोच के चलते नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पास नहीं हो पाया। विपक्ष ने तालियां बजाकर, मेजें थपथपाकर, हंसी उड़ाकर महिला शक्ति का अपमान किया। विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि संसद में विपक्ष के नेता जिस तरह से अट्ठास कर रहे थे वह किसी दानवी अट्ठास से कम नजर नहीं आ रहा था।12

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखीसराय: महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, विपक्ष पर भाजपा का हमला

वर्षो में महिला सम्मान पर किया कामशुक्रवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मोदी सरकार की महिला सशक्तिकरण नीतियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और अवसर देने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस दिन से सत्ता संभाली है उसी दिन से महिला सशक्तिकरण के विभिन्न आयामों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता पर जोर दिया है।सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता संभालने के बाद से ही महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कई योजनाएं सीधे तौर पर महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत करोड़ों महिलाओं को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा गया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई। वहीं स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत बनाए गए शौचालयों ने महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा को सुनिश्चित किया है।लिंगानुपात में हुआ सुधारत्रिवेदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस अभियान ने समाज में बेटियों के प्रति सोच को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हरियाणा जैसे राज्यों में लिंगानुपात में सुधार इसका प्रमाण है। भाजपा सरकार आने से पहले हरियाणा में प्रति हजार लड़कों पर 834 लड़कियां थीं, वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर 923 तक पहुंच गया है।श्री त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से 12 करोड़ से अधिक महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है, जबकि देशभर में 10 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण और 15 करोड़ घरों तक नल से जल की सुविधा पहुंचाना भी महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में मोदी सरकार का बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के लाभार्थियों में बड़ी संख्या महिलाओं की है जो सरकार की नीतियों की सफलता को दर्शाता है।प्रेस वार्ता के दौरान सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस व विपक्षी पार्टियों का यह आचरण देश की महिलाओं के हृदय में एक शूल की तरह चुभ गया है जिसका उचित समय आने पर विपक्ष को उचित जवाब महिला शक्ति देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष समाज को बांटने की राजनीति कर रहा है और उत्तर-दक्षिण के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहा है जोकि देशहित के खिलाफ है।सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि महिलाओं का लोकसभा और विधानसभा में जाने का अवसर था, लेकिन विपक्ष ने रोड़ा अटकाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार महिलाओं को उनका हक देने के लिए प्रतिबद्ध है और उसे अंतिम परिणीति तक पहुंचाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।