Severe Power Outages in Varanasi Due to Heatwave and Transformer Failures भीषण गर्मी में बत्ती गुल...दिन-रात टेंशन फुल, Varanasi Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी में बत्ती गुल...दिन-रात टेंशन फुल

Varanasi News - वाराणसी में भीषण गर्मी के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। ट्रांसफॉर्मर फुंकने और ट्रिपिंग की समस्याओं के चलते लोग घंटों तक बत्ती गुल होने से परेशान हैं। ओवरलोडिंग के कारण फ्यूज उड़ने की घटनाएं बढ़ गई हैं। पांडेयपुर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सबसे बुरा हाल है, जहां घंटों बिजली नहीं मिली।

Sun, 26 April 2026 01:14 AMNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share
भीषण गर्मी में बत्ती गुल...दिन-रात टेंशन फुल

वाराणसी। भीषण गर्मी से जिले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। ट्रांसफॉर्मर फुंकने और उपकेंद्रों पर ट्रिपिंग की समस्या से घंटों बत्ती गुल होने से लोगों का बुरा हाल है। ओवरलोडिंग की वजह से हर आधे आधे घंटे में फ्यूज उड़ जाते हैं। तीन-चार तो कहीं पांच घंटे सप्लाई बाधित रहती है। पिछले तीन में स्थिति बदतर हो गई है। बिजली कटौती से जहां लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती है वहीं पानी के लिए उन्हें भटकना पड़ता है। सारनाथ डिविजन के पांडेयपुर उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं का सबसे बुरा हाल है। शनिवार भोर में तार गिरने और ट्रांसफॉर्मर खराब होने से हुकुलगंज इलाके में पांच-छह घंटे आपूर्ति ठप रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभी तीन दिन अग्निवर्षा से राहत नहीं

शंकुलधारा फीडर से सप्लाई पूरी तरह चौपट हो गई। ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर से बिजली आपूर्ति शुरू की गई। चौक उपकेंद्र से जुड़े नीचीबाग और सुड़िया फीडर की हालत भी बदतर रही। काफी देर तक इनसे जुड़े इलाकों में बत्ती गुल रही। फॉल्ट आने के कारण आधे से अधिक समय के लिए फीडर बंद रहे। कई बार ट्रिपिंग भी हुई। कोतवालपुर और दालमंडी में घंटों आपूर्ति बाधित रही। चेतमणि डिविजन के उपकेंद्रों से बिजली कटौती नहीं रुक रही। लंका क्षेत्र में शनिवार सुबह पांच बजे से ही बिजली कटी थी। शिकायत करने के घंटों बाद सप्लाई नार्मल हुई। पांडेयपुर उपकेंद्र के पार्वती नगर फीडर से जुड़ी शिवनगर कॉलोनी में एक फेज खराब होने से लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। भेलूपुर क्षेत्र के रेवड़ी तालाब, तिलभांडेश्वर, पांडेय हवेली और देवरियावीर इलाके में लगभग दो घंटे बत्ती गुल रही। बिजली व्यवस्था चरमराने के कारण बताने में अभियंता विफल हैं। न्यू रामनगर उपकेंद्र से जुड़े मिल्कीपुर इलाके में लो-वोल्टेज विकट समस्या बन चुकी है। भीटी फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को दोपहर 12 से शाम चार बजे तक बिजली नहीं मिली। बिजली काटने की सूचना अभियंताओं ने पहले नहीं दी। इससे उपभोक्ता जलसंग्रह नहीं कर सके। खोजवां, सरायनंदन, सारनाथ, लेढ़ूपुर, रोहनिया और बरईपुर इलाके में बिजली का आना-जाना लगा रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहीं लो वोल्टेज तो कहीं देर तक बिजली कटौती से लोगों में त्राहि-त्राहि
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली संकट बवाल: गर्मी से बेहाल जनता का फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।