Extreme Heat Hits Varanasi Temperatures Soar to 45 C Orange Alert Issued अभी तीन दिन अग्निवर्षा से राहत नहीं , Varanasi Hindi News - Hindustan
More

अभी तीन दिन अग्निवर्षा से राहत नहीं

Varanasi News - वाराणसी में प्रचंड गर्मी और लू से हालात खराब हैं। तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन में बूंदाबादी की संभावना है, जिससे थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Sun, 26 April 2026 01:05 AMNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share
अभी तीन दिन अग्निवर्षा से राहत नहीं

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। प्रचंड गर्मी और लू से लोगों का बुरा हाल है। सूरज का तेवर लगातार तल्ख है। चार साल बाद तापमान एक बार फिर 45 डिग्री सेल्सियस हो गया है। यह सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक है। बीएचयू में मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 142 साल में अप्रैल महीने में चौथी और बाबतपुर मौसम कार्यालय के आंकड़े के मुताबिक छठवीं बार पारा 45 डिग्री पहुंचा है। विशेषज्ञों की मानें तो रविवार को भी लू और प्रचंड गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। इसके मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उम्मीद है कि सोमवार से थोड़ी राहत मिले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: रिकॉर्ड तोड़ने लगी गर्मी, बांदा में पारा 47 के पार, काशी और प्रयागराज में भी बढ़ा तापमान

अनुमान है कि 29 अप्रैल को बादल दस्तक देंगे जिससे अगले तीन दिन में बूंदाबादी की संभावना है। शनिवार सुबह तेज धूप निकली। दिन चढ़ते ही पारा चढ़ गया। सुबह 8.30 बजे तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर 2.30 बजते-बजते यह 44.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। इस आधार पर पिछले सात घंटे में दिन के तापमान में 15.6 डिग्री बढ़ोतरी हुई। दोपहर में आसमान से अग्निवर्षा का अहसास हुआ। हाइवे पर चलने वाले लू झुलस गए। तीखी धूप के कारण दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम थी। शाम को भी तपिश कम नहीं हुई। दिन का तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री ज्यादा 45 और रात का तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री बढ़कर 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। इससे पहले यहां 29 अप्रैल, 2022 को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 अप्रैल से बादल आने से तापमान घटेगा। प्रदेश में तीसरा गर्म जनपदबनारस शनिवार को प्रदेश में तीसरा और देश का पांचवां सबसे गर्म जनपद रहा। बांदा में सबसे अधिक 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। प्रयागराज दूसरे स्थान पर रहा जहां तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 142 साल में चौथी बार पारा @45मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार बनारस में अप्रैल महीने में चौथी बार अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। बीएचयू के मौसम विभाग के आंकड़े में 1884 से अब तक अप्रैल महीने में सबसे अधिकतम तापमान 30 अप्रैल, 2019 में 45.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इससे पहले 19 अप्रैल, 2010 को 45.2, 30 अप्रैल, 2022 को 45 और 25 अप्रैल, 2026 को 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अगर बाबतपुर के मौसम विभाग का रिकॉर्ड देखा जाएगा तो एक अप्रैल 2010 में सर्वाधिक 46.7 डिग्री तक तापमान गया था। वहीं 2019 में 45.4, 2010 में 45.3, 2022 में 45.2, 2022 में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे बढ़ता गया तापमान समय (सुबह से शाम) तापमान 5.30 24.68.30 28.611.30 40.22.30 44.25.30 40.0देश का पांचवा सबसे गर्म जनपद रहा बनारसजिला तापमान बांदा (यूपी) 47.4अमरावती (महाराष्ट्र) 45.6बाड़मेर (राजस्थान) 45.7प्रयागराज (यूपी) 45.5वाराणसी (यूपी) 45.0सारनाथ सीएचसी में हीट स्ट्रोक रूम सारनाथ। गर्मी एवं लू से बचाव से लिए सारनाथ सीएचसी में हीट स्ट्रोक रूम तैयार किया गया है। इसमें चार बेड के साथ कूलर लगाए गए हैं। चिकित्साधीक्षक भारत भूषण शुक्ला ने बताया कि सीएचसी में चार बेड का हीट स्ट्रोक रूम (आइसोलेशन वार्ड) बनाया गया है। इसके साथ ही प्रवेश द्वार के सामने ओआरएस काउंटर है। वार्ड में तापमान कम करने के लिए आइस पैक रखे गए हैं। स्टाफ नर्स को नोडल बनाया गया है। .............................................भीषण गर्मी में बत्ती गुल...दिन-रात टेंशन फुल-ट्रिपिंग और ट्रांसफॉर्मर फुंकने से कई इलाकों में घंटों आपूर्ति ठप -नींद पूरी न होने और पानी के लिए भटकने से लोगों का बुरा हाल वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी से जिले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। ट्रांसफॉर्मर फुंकने और उपकेंद्रों पर ट्रिपिंग की समस्या से घंटों बत्ती गुल होने से लोगों का बुरा हाल है। ओवरलोडिंग की वजह से हर आधे आधे घंटे में फ्यूज उड़ जाते हैं। तीन-चार तो कहीं पांच घंटे सप्लाई बाधित रहती है। पिछले तीन में स्थिति बदतर हो गई है। बिजली कटौती से जहां लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती है वहीं पानी के लिए उन्हें भटकना पड़ता है। सारनाथ डिविजन के पांडेयपुर उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं का सबसे बुरा हाल है। शनिवार भोर में तार गिरने और ट्रांसफॉर्मर खराब होने से हुकुलगंज इलाके में पांच-छह घंटे आपूर्ति ठप रही। शंकुलधारा फीडर से सप्लाई पूरी तरह चौपट हो गई। ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर से बिजली आपूर्ति शुरू की गई। चौक उपकेंद्र से जुड़े नीचीबाग और सुड़िया फीडर की हालत भी बदतर रही। काफी देर तक इनसे जुड़े इलाकों में बत्ती गुल रही। फॉल्ट आने के कारण आधे से अधिक समय के लिए फीडर बंद रहे। कई बार ट्रिपिंग भी हुई। कोतवालपुर और दालमंडी में घंटों आपूर्ति बाधित रही। चेतमणि डिविजन के उपकेंद्रों से बिजली कटौती नहीं रुक रही। लंका क्षेत्र में शनिवार सुबह पांच बजे से ही बिजली कटी थी। शिकायत करने के घंटों बाद सप्लाई नार्मल हुई। पांडेयपुर उपकेंद्र के पार्वती नगर फीडर से जुड़ी शिवनगर कॉलोनी में एक फेज खराब होने से लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। भेलूपुर क्षेत्र के रेवड़ी तालाब, तिलभांडेश्वर, पांडेय हवेली और देवरियावीर इलाके में लगभग दो घंटे बत्ती गुल रही। बिजली व्यवस्था चरमराने के कारण बताने में अभियंता विफल हैं। न्यू रामनगर उपकेंद्र से जुड़े मिल्कीपुर इलाके में लो-वोल्टेज विकट समस्या बन चुकी है। भीटी फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को दोपहर 12 से शाम चार बजे तक बिजली नहीं मिली। बिजली काटने की सूचना अभियंताओं ने पहले नहीं दी। इससे उपभोक्ता जलसंग्रह नहीं कर सके। खोजवां, सरायनंदन, सारनाथ, लेढ़ूपुर, रोहनिया और बरईपुर इलाके में बिजली का आना-जाना लगा रहा।..........................................ट्रिपिंग की आ रहीं शिकायतें, तत्काल लगाएं रोकनाराजगी-नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने सर्किट हाउस में विभाग के कार्यों की समीक्षा की-पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो काम, जिससे आमजन को मिलें बेहतर सुविधाएं वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को सर्किट हाउस में ऊर्जा विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ट्रिपिंग पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि किसी भी क्षेत्र में ट्रिपिंग की समस्या स्वीकार्य नहीं है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए। निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएं। बढ़ती विद्युत मांग के अनुरूप योजनाबद्ध तरीके से काम करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इसके अलावा ऊर्जा मंत्री ने अंडरग्राउंड केबलिंग की प्रगति की जानकारी लेते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। एमडी का फूटा गुस्सा, चीफ समेत सबकी लगाई क्लासऊर्जा मंत्री के सामने मढ़ौली डिविजन की गणेश धाम कॉलोनी में कई बार बिजली कटौती की शिकायत हुई। यह शिकायत मंत्री के पीआरओ ने खुद मंत्री से की। उन्होंने मंत्री को बताया कि कैपिटल कंपनी ने नया ट्रांसफॉर्मर लगाया है। इसके बाद भी सप्लाई में दिक्कत आ रही है। शुक्रवार रात कई बार बिजली कटी। इस पर ऊर्जा मंत्री ने पूर्वांचल-डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार को सख्ती से शिकायत का समाधान करने का निर्देश दिया। इसके बाद एमडी आगबबूला हो गए। उन्होंने एक तरफ से कई अधिकारियों को फटकार लगाई। आरडीएसएस योजना के मुख्य अभियंता मुकेश कुमार समेत कई अभियंताओं को आड़े हाथों लिया। फिर ट्रांसफॉर्मर लगाने वाली फर्म कैपिटल के अधिकारियों से जवाब तलब किया। कार्यशैली सुधारने की चेतावनी दी। ----------------ऊर्जा मंत्री ने विद्युत वैन का किया उद्घाटनफोटो: 25 पीजी 1वाराणसी। उपभोक्ताओं को निर्बाध, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को दो अत्याधुनिक विद्युत वैन का उद्घाटन किया। मंत्री ने सर्किट हाउस में वैन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। वाराणसी में इन बहुउद्देशीय आपातकालीन वाहनों के संचालन और नियमित लाइन सर्वे जैसी प्रो-ऐक्टिव कार्यप्रणाली से न केवल विद्युत लाइनों की उम्र बढ़ेगी, बल्कि आम जनता को बिजली कटौती की समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी।....................................धरातल पर स्पष्ट दिखना चाहिए योजनाओं का प्रभावफोटो: समीक्षा बैठक के नाम सेव है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने सीएम ग्रिड योजना एवं वैश्विक नगरोदय योजना की प्रगति की समीक्षा आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नालों की सफाई में तेजी लाये जाने का दिया निर्देश वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। योजनाओं का प्रभाव धरातल पर स्पष्ट दिखना चाहिए। बनारस को एक आधुनिक एवं व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित किया जाए। उक्त बातें शनिवार को नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहीं। वह सर्किट हाउस में सीएम ग्रिड योजना एवं वैश्विक नगरोदय योजना की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। कहा कि योजनाओं के माध्यम से वाराणसी के विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। मंत्री ने आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नालों की सफाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्पष्ट कहा कि जलभराव किसी हाल में नहीं होना चाहिए। सड़क एवं शहरी सुंदरीकरण की समीक्षा करते हुए मंत्री ने सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग को प्राथमिकता से पूरा करने पर बल दिया। बैठक में मेयर अशोक तिवारी, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार, नगर विकास हिमांशु नागपाल, मुख्य अभियंता राकेश पांडेय, मुख्य अभियंता अनिल वर्मा आदि थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन साल बाद इतना तपा रहा कई शहरों में अप्रैल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रिपिंग स्वीकार्य नहीं, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का अधिकारियों को निर्देश

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।