Severe Heat Causes Power Outages and Public Protests in City बिजली संकट बवाल: गर्मी से बेहाल जनता का फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

बिजली संकट बवाल: गर्मी से बेहाल जनता का फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग

Lucknow News - भीषण गर्मी के कारण शहर में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। विभिन्न क्षेत्रों में एबीसी केबल में आग, ट्रांसफार्मर खराब होने और भूमिगत केबल फाल्ट के कारण बिजली गुल रही। नाराज उपभोक्ताओं ने न्यू डिफेंस कॉलोनी और आलमबाग में प्रदर्शन किया, और चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Sat, 25 April 2026 10:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
बिजली संकट बवाल: गर्मी से बेहाल जनता का फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग

भीषण गर्मी के बीच चरमराई बिजली व्यवस्था ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शनिवार को अमीनाबाद, हुसैनाबाद, गोमतीनगर सहित शहर के विभिन्न इलाकों में एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) केबल में आग लगने, ट्रांसफार्मर फुंकने और भूमिगत केबल फाल्ट के कारण घंटों बिजली गुल रही। अघोषित कटौती और अफसरों की लापरवाही से नाराज उपभोक्ताओं का सब्र आखिरकार टूट गया और न्यू डिफेंस कॉलोनी व आलमबाग में लोगों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। लेसा के अंबेडकर उपकेंद्र के अंतर्गत न्यू डिफेंस कॉलोनी में हालात सबसे बदतर रहे। पिछले चार दिनों से एबीसी लाइन में धमाकों के साथ आग लगने की घटनाएं हो रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहीं लो वोल्टेज तो कहीं देर तक बिजली कटौती से लोगों में त्राहि-त्राहि

शनिवार तड़के फिर तारों में तेज धमाके के साथ आग भड़कने से दहशत फैल गई, जिसके बाद आक्रोशित निवासी बड़ी संख्या में जमा हो गए और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि विभाग सिर्फ जले तार जोड़कर खानापूर्ति कर रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही लाइन का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। उधर, आलमबाग के नटखेड़ा रोड पर दो दिनों से जारी कटौती से त्रस्त व्यापारियों ने संगठन के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।अंधेरे में गुजरी रात, कारोबार प्रभावितअमीनाबाद के गड़बड़झाला, नजीराबाद सहित आसपास के कई इलाकों में शाम को बिजली की आवाजाही से कारोबारियों का व्यापार प्रभावित हुआ। जेई के मुताबिक गूंगे नवाब पार्क फीडर का जंपर कट गया था। चौक के हुसैनाबाद क्षेत्र में शुक्रवार शाम छह बजे जली केबल शनिवार दोपहर एक बजे ठीक हो सकी। इससे नागरिकों को पूरी रात अंधेरे और मच्छरों के बीच गुजारनी पड़ी।गोमतीनगर में दिनभर रही बिजली की आवाजाहीडालीगंज के इक्का स्टैंड उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर में मीटर लगाने के कार्य के चलते दोपहर पौने दो बजे से शाम चार बजे तक बिजली बंद रही, जिससे कुतुबपुर और मौसमगंज जैसे इलाकों की पांच हजार आबादी प्रभावित हुई। गोमतीनगर के विनयखंड-3 और विवेकखंड-4 में दिन भर में कई बार बिजली की आवाजाही लगी रही। वहीं, सरफराजगंज और आरडीएसओ क्षेत्र के विक्रम नगर में देर रात कई घंटों तक बिजली गुल रही।शंकुतला उपकेंद्र के रजानगर में बिजली संकटशकुंतला मिश्र उपकेंद्र के रजानगर में दोपहर 12 बजे 400 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। वहीं, मायापुरम फीडर में मरम्मत के कारण शाम को भी घंटों कटौती झेलनी पड़ी। अहिबरनपुर के कदम रसूल फीडर का 630 केवीए ट्रांसफार्मर दोपहर 12:20 बजे खराब हो गया, जिसे ठीक करने में तीन घंटे से अधिक का समय लगा।------------हासेमऊ में बिजली खंभा क्षतिग्रस्त, बिजली-पानी ठपलौलाई उपकेंद्र के हासेमऊ में शनिवार तड़के बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप हो गई। इससे पंप नहीं चल पाने के कारण पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उपकेंद्र पर फोन करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे लोगों को सुबह से शाम तक एक-एक बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दारागंज में ट्रांसफॉर्मर खराब होने से रात भर गुल रही बिजली
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आलमबाग नटखेड़ा रोड पर भूमिगत केबिल जली, सैकड़ों घरों व दुकानों की बिजली गुल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।