कहीं लो वोल्टेज तो कहीं देर तक बिजली कटौती से लोगों में त्राहि-त्राहि
लीड:::::::::::चिलचिलाती धूप व प्रचंड गर्मी से परेशान लोगों को बिजली की समस्याएं भी रूला रहींचित सुविधा बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। शहर से गांव तक इन दिनों लोगों मौसम व बिजली संकट की दोहरी मार झेल रहे...

बेगूसराय, हिन्दुस्तान टीम। शहर से गांव तक इन दिनों लोगों मौसम व बिजली संकट की दोहरी मार झेल रहे हैं। चिलचिलाती धूप व प्रचंड गर्मी से परेशान लोगों को बिजली की समस्याएं भी रूला रहीं हैं। शहर से गांव तक बिजली कटौती व लो वोल्टेज के चलते उपभोक्ताओं को समुचित सुविधा नहीं मिल पा रही है। कहीं लो वोल्टेज तो कहीं देर तक बिजली कटौती से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। शहर के जामा मस्जिद चौक के कृष्णा तुलस्यान, कालीस्थान चौक के टुनटुन राय, स्टेशन रोड के पंकज कुमार, अनिल कुमार, नगर निगम के वार्ड नं. 08 राजापुर के अम्बरीश राय, राजू सिंह आदि ने बताया कि इन दिनों प्रचंड गर्मी के साथ ही बिजली का संकट भी झेलना पड़ रहा है।
बिना सूचना घंटों बिजली कटौती के अलावा लो वोल्टेज की परेशानी के चलते न तो सही से पंखे से हवा मिल पाती है और न ही पानी के लिए लगाया गया मोटर ही लोड ले पाता है। फ्रिज भी ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है। ऐसे में ये सारे विद्युतीय उपकरण महज शोभा की वस्तु बनकर रह गए हैं। भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल भगवानपुर। भीषण गर्मी में बिजली की आंखमिचौनी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है। प्रखंड क्षेत्र में रोजाना 8 से 10 घंटे अघोषित बिजली कटौती हो रही है। दिन में जहां तपती धूप तथा ऊमस भरी गर्मी लोगों को झुलसा रही है, वहीं रात में बिजली गुल होने से बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। रात की कौन कहे, दिन में भी बिजली का आना-जाना लगा रहता है। लोडशेडिंग के नाम पर घंटों बिजली सप्लाई बाधित रहती है। अघोषित बिजली कटौती से लोगों को भीषण गर्मी में रतजगा करना पड़ता है। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चौपट हो रही है। वहीं, दुकानदारों का काम-धंधा प्रभावित हो रहा है। बिजली कटौती का सीधा असर जलापूर्ति पर पड़ रहा है। मोटर न चलने से नल-जल योजना भी प्रभावित हो रही है। अस्पतालों में भी जेनरेटर के सहारे काम चल रहा है। बिजली अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के कारण मांग अचानक 40% बढ़ गई है। ओवरलोड से बार-बार फीडर ट्रिप कर रहे हैं। मेंटेनेंस का काम भी चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोड शेडिंग के रोस्टर का कोई शिड्यूल तय नहीं है। कब बिजली आएगी, कब जाएगी, कुछ पता ही नहीं चलता। बिजली कटने पर बिजली अधिकारी और कर्मी फोन भी रिसीव करना मुनासिब नहीं समझते। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जल्द से जल्द बिजली कटौती की समस्या का निराकरण के लिए पहल करने की मांग की है। भीषण उमस में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान बलिया, एक संवाददाता। प्रखंड व नगर क्षेत्र में भीषण उमस भरी गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से ग्रामीण फीडर के उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। दिन-रात हो रही अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर रात के समय बिजली नहीं रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बलिया नगर परिषद वार्ड 12 निवासी मो. आफताब, हुसैनीचक के अशोक शर्मा, भगतपुर निवासी मन्नू शर्मा, मनसेरपुर के सरपंच राजीव रंजन उर्फ रणवीर सिंह सहित कई ग्रामीणों का कहना है कि कई बार घंटों तक बिजली गायब रहती है। इससे पेयजल आपूर्ति, पंखा-कूलर सहित अन्य जरूरी काम भी बाधित हो जाते हैं। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में बलिया के जेई सुनील कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी और लाइन में फॉल्ट आने के कारण बीच-बीच में बिजली आपूर्ति बाधित होती है। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनी के कर्मियों की टीम लगातार समस्या को दूर करने में जुटी हुई है। जल्द ही स्थिति में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके। भीषण गर्मी में बिजली की कटौती से मचा हाहाकार गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के इलाके में 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति देने का बिजली कंपनी का दावा इस गर्मी के मौसम में फेल साबित हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से प्रखंड क्षेत्र में बिजली की कटौती और आंखमिचौनी की समस्या से उपभोक्ताओं में हाहाकार मचा है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। बिजली की आंखमिचौनी से उपभोक्ता भीषण गर्मी में पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। प्रखंड में बिजली आपूर्ति इस तरह से चरमरायी है कि 24 घंटे में करीब 12 बार से अधिक बिजली कट रही है। कभी आधा घंटा तो कभी एक या दो घंटे के लिए बिजली कट रही है। इतना ही नहीं, रात में तो सोने के समय चार-चार घंटे बिजली गायब रहती है। हाल यह है कि एक दिन में प्रखंड के उपभोक्ताओं को महज 12-13 घंटे ही बिजली मिल रही है। उधर, तेज हवा बहने, फ्यूज उड़ने, जंफर कटने या इंसुलेटर उड़ने के कारण बिजली कटौती की बात कंपनी के अधिकारी कह रहे हैं। लगातार और बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से इन्वर्टर भी काम करना बंद कर दे रहे हैं। नियमित आपूर्ति प्राप्त नहीं होने से फ्रीज, वाशिंग मशीन, कूलर व एसी भी बंद हो रहे हैं। ये बिजली के उपकरण शोभा की वस्तु बन गए हैं।यही नहीं सुबह में बिजली की कटौती से लोगों को दिनचर्या पूरी करने के लिए और रसोई के लिए पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। पिछले करीब 15 दिनों से हर दिन ही सुबह में एक या दो घंटे के लिए बिजली कटौती हो रही है। बोले उपभोक्ता गढ़पुरा निवासी पुष्पांजलि देवी ने बताया कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था गर्मी आते ही चरमरा गयी है। वहीं, कुम्हारसों निवासी मनीष कुमार झा ने बताया की बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से बिजली कट रही है। सोनमा निवासी कैलाश सिंह ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या से भी परेशानी हो रही है। इससे मोटर नहीं चल रहा है ओर पानी की टंकी नहीं भर रही है। जब भी तेज हवा बहे तो बिजली कट जाती है। पिछले कुछ दिनों से अधिक बिजली कटौती हो रही है। यही नहीं समस्या की शिकायत करने के लिए कॉल करने पर बिजली कंपनी के अधिकारी मोबाइल रिसीव करना भी मुनासिब नहीं समझते। ऐसे में शिकायत करें तो किससे करें। झुलसा देने वाली गर्मी से लोग बेहाल, 27 से राहत की उम्मीद शनिवार की सुबह से ही निकली तीखी धूप, दोपहर गर्म पछुआ का रहा कहर सुबह नौ बजे के बाद से रात तक गर्मी का ज्यादा असर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने का है अनुमान गढ़पुरा, एक संवाददाता। सात दिनों से भीषण गर्मी सता रही है। लगातार चौथे दिन शनिवार को भी इलाका लू की चपेट में रहा। तीखी धूप व तेज गर्म पछुआ से जनजीवन हलकान है। लू के थपेड़ों से चेहरे झुलस रहे हैं। शनिवार को भी दिन बहुत गर्म रहा। पिछले दो दिन तापमान घटा, लेकिन शनिवार को बढ़ गया। शुक्रवार को अधिकतम 40.6 और न्यनूतम तापमान 26 डिग्री रहा। शुक्रवार को अधिकतम 40.1 व न्यूनतम 25 रहा। गुरुवार को अधिकतम 40.2 और न्यनूतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। तीखी धूप व गर्म हवा के कारण नमी की मात्रा घट गयी। सुबह में 33 तो दोपहर में मात्र 18 फीसदी रही। सुबह से तीखी धूप निकल रही है। सुबह नौ बजे के बाद भी गर्मी सितम ढाने लग रही है। दोपहर में करीब 4 से 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ हवा चल रही है। शनिवार को भी ऐसी स्थिति में जनजीवन बेहाल रहा। दोपहर में घरों से बाहर निकलना मुश्किल रहा। लोग चेहरे ढंक कर बाहर निकले। रात में भी गर्मी का असर बना हुआ है। अधिकतम के साथ न्यनूतम तापमान भी सामान्य से अधिक रह रहा है। अभी भीषण गर्मी से राहत नहीं, आज भी लू चलने का अनुमान मौसम विशेषज्ञ के अनुसार यह मौसम एक ड्राई है। इस वक्त राजस्थान की ओर से गर्म तेज हवा आ रही है। नमी की मात्रा कम रहने से गर्मी का अधिक अहसास हो रहा है। लू चल रही है। आंशिक बादल भी नहीं रहने से सूर्य की किरणें धरती पर बिना रुकावट के दिनभर आ रही है। बताया कि अगले दोदिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव का अनुमान नहीं है। पछुआ का कहर जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 या 27 अप्रैल मौसम का मिजाज थोड़ा बदलाव आ सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन