43 डिग्री पहुंचा पारा, आज और कल चलेगी लू
Varanasi News - वाराणसी में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 19 और 20 अप्रैल के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी जा रही है। गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।
वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मौसम शुष्क होने के बाद सूरज अपना तल्ख तेवर दिखा रहा है। दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शनिवार को बनारस प्रदेश में चौथा सबसे गर्म जनपद रहा। लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने बनारस, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली सहित अन्य जिले में 19 और 20 अप्रैल को लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दोपहर में लोगों को बाहर निकलने से बचना चाहिए। सूरज का तेवर सुबह ही तल्ख हो गया था। सुबह करीब 10.30 बजे बजे तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया था।
दिन चढ़ते ही तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। दोपहर के समय बाहर निकले लोगों को आग की लपटों सा एहसास हो रहा था। तपिश के कारण त्वचा पर जलन महसूस हो रही थी। बाहर निकले लोग गमछा से मुंह ढ़ककर चल रहे थे। स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चे तपिश से बेहाल दिखे। अभिभावक छाता लेकर बच्चों को स्कूल से लाने गए थे। दिन का तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा 43 और रात का तापमान सामानय से एक डिग्री ज्यादा 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि अगले दो दिन लू चलेगी।लू से बचने के लिए महत्वपूर्ण उपाय-शरीर में पानी की कमी न होने दें।-प्यास न लगने पर भी समय-समय पर पानी पीते रहें।-ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी, और फलों का रस पिएं।-कच्चे आम का पना (आम पन्ना) पीना बेहद फायदेमंद है।बाहर निकलते समय सावधानी-दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचें।-घर से निकलते समय सिर, गर्दन और चेहरे को टोपी, स्कार्फ या छतरी से ढकें।-हल्के रंग के, ढीले और सूती कपड़े पहनें।-धूप में निकलने से पहले कम से कम दो गिलास पानी पिएं।खान-पान में बदलाव-भोजन में प्याज, खीरा, ककड़ी, और तरबूज का सेवन करें।-चाय, कॉफी, और कार्बोनेटेड पेय (कोल्ड ड्रिंक) न पिएं, ये शरीर में पानी कम करते हैं।-तली-भुनी और भारी चीजों से बचें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन