UP Weather: Temperatures to rise further in the next two days, with 26 cities crossing 40 degrees Celsius UP Weather: यूपी में अगले 2 दिनों में और बढ़ेगा तापमान, 26 शहरों में दिन का पारा 40 पार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में अगले 2 दिनों में और बढ़ेगा तापमान, 26 शहरों में दिन का पारा 40 पार

UP Weather News: यूपी में अगले 2 दिन दिनों में और तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं लू की स्थिति हो सकती है। प्रदेश के 26 शहरों में पारा 40 के पार दर्ज किया गया है।

Sat, 18 April 2026 09:31 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Weather: यूपी में अगले 2 दिनों में और बढ़ेगा तापमान, 26 शहरों में दिन का पारा 40 पार

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राज्य के दक्षिणी हिस्सों में पारा तेजी से चढ़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 2-3 दिनों में तापमान में वृद्धि के आसार हैं। विभाग ने चेतावनी जारी की है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं लू की स्थिति हो सकती है। बीते 24 घंटों के दौरान बांदा जिला प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री तक पहुंच गया। इसके अलावा, प्रयागराज में 43.2, झांसी में 43.1, वाराणसी (बीएचयू) में 43.0, आगरा में 42.9 और सुलतानपुर में 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश के 26 शहरों में पारा 40 के पार दर्ज किया गया है।

आईएमडी के अनुसार देश के शीर्ष सबसे गर्म शहरों की सूची में प्रदेश के तीन शहर प्रयागराज, वाराणसी और झांसी शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुष्क पछुआ हवाओं और आंतरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से राजस्थानी इलाकों से गर्म दक्षिण-पश्चिमी हवा यूपी को तपाने लगी है। अगले 2-3 दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। विभाग ने चेतावनी जारी की है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं लू की स्थिति हो सकती है। शनिवार को राजधानी लखनऊ में भी पारा 41 डिग्री पहुंच गया। इसके अलावा कानपुर आईएएफ में तापमान 41.4 दर्ज किया गया। आगरा में 42.9, आजमगढ़ में 42.1 और रायबरेली के फुर्सतगंज में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुल 26 शहरों में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: बांदा में 45.4 डिग्री तापमान से बरसी आग, पश्चिम यूपी में आंधी-बारिश

वेस्ट से पूर्वी हिस्सों तक बेचैन करने वाली रात

पूरब से पश्चिम तक कई शहरों में रात का तापमान भी ज्यादा रहा। बलिया में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26 दर्ज किया गया। मुरादाबाद में 26.2, गोरखपुर में 24.7, लखनऊ में 24 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विधानसभा के बाद यूपी पंचायत चुनाव के आसार, बढ़ेगा कार्यकाल या प्रशासक बैठेंगे?
ये भी पढ़ें:403 KM गाजियाबाद से सीतापुर के बीच बिछेगी नई रेल लाइन, 6 नए स्टेशन की भी सौगात
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।