UP Weather heat begins to wreak havoc UP sky rains fire as temperatures Banda once again soar past 44 temperature UP Weather: यूपी में कहर बरपाने लगी गर्मी, आसमान से बरसने लगी आग, बांदा में तापमान फिर 44 के पार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में कहर बरपाने लगी गर्मी, आसमान से बरसने लगी आग, बांदा में तापमान फिर 44 के पार

यूपी के कई जिलों में इन दिनों आग बरस रही है। ऐसे में बुंदेलखंड सबसे ज्यादा तप रहा है। शनिवार को बांदा देश में सबसे गर्म रहा। गर्म हवा के थपेड़ों के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुहाल रहा।

Sat, 18 April 2026 10:27 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर
share
UP Weather: यूपी में कहर बरपाने लगी गर्मी, आसमान से बरसने लगी आग, बांदा में तापमान फिर 44 के पार

UP Weather: आधा अप्रैल बीतते ही यूपी में गर्मी अपने चरम पर पहुंचने लगी है। प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों आग बरस रही है। ऐसे में बुंदेलखंड सबसे ज्यादा तप रहा है। शनिवार को बांदा देश में सबसे गर्म रहा। गर्म हवा के थपेड़ों के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुहाल रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद सबसे गर्म प्रयागराज, झांसी और वाराणसी जैसे शहर रहे। मौसम विभाग ने यूपी के 10 जिलों में सोमवार तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो विक्षोभ से कुछ राहत रही लेकिन बुंदेलखंड और पूर्वी यूपी अप्रैल में ही जमकर तपने लगा है। बांदा, प्रयागराज, हमीरपुर, झांसी संग कानपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, आगरा, हमीरपुर अभी से हीट आईलैंड बनने लगे हैं। गुजराज के राजकोट में पारा 41.9 तो राजस्थान के चुरू में तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को प्रयागराज 44, झांसी 43.1, वाराणसी 43, आगरा 42.9, सुल्तानपुर 42.9, बरेली 40.3, गोरखपुर 40.7, बहराइच 41, हरदोई 40.5, मेरठ 40.3, आजमगढ़ 42.1, लखनऊ 41, शाहजहांपुर 41 और कानपुर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, संतकबीर नगर, मिर्जापुर, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र में विशेषकर अधिक तापमान की संभावना जताई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में अगले 2 दिनों में और बढ़ेगा तापमान, 26 शहरों में दिन का पारा 40 पार

हीट आईलैंड जैसी बनने की लगी स्थिति

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि इस सीजन में जलवायु परिवर्तन का असर अधिक दिख रहा है। मौसम समय से पहले अपने चरम पर पहुंच रहा है। अभी से हीट आईलैंड जैसी स्थिति बनने लगी है। बांदा, झांसी, हमीरपुर, प्रयागराज, वाराणसी जैसे जिलों में हालात गंभीर हो रहे हैं। राजस्थान के निचले हिस्से से इन जिलों में गर्म हवाएं पहुंच रही हैं। यूपी के निचले जिले गर्मी से अधिक प्रभावित हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की अनिश्चितता से अचानक बुंदेलखंड और मध्य यूपी में तापमान अधिक चल रहा है। एक-दो दिन में पूर्वी यूपी में पारा ज्यादा रहने का अनुमान है। हल्के बादलों के कारण रात का पारा भी अधिक चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान में बढ़ेगा पारा: 43°C के पार गर्मी,अगले हफ्ते हीटवेव का अलर्ट

अगले दो दिन दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना

यूपी में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राज्य के दक्षिणी हिस्सों में पारा तेजी से चढ़ रहा है। प्रयागराज में 43.2, झांसी में 43.1, वाराणसी (बीएचयू) में 43.0, आगरा में 42.9 और सुलतानपुर में 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। आईएमडी के अनुसार देश के शीर्ष सबसे गर्म शहरों की सूची में प्रदेश के तीन शहर प्रयागराज, वाराणसी और झांसी शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुष्क पछुआ हवाओं और आंतरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से राजस्थानी इलाकों से गर्म दक्षिण-पश्चिमी हवा यूपी को तपाने लगी है। अगले 2-3 दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। विभाग ने चेतावनी जारी की है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं लू की स्थिति हो सकती है। शनिवार को राजधानी लखनऊ में भी पारा 41 डिग्री पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिमला में सीजन का सबसे गर्म दिन, हिमाचल में बदलेगा मौसम; कब-कब बारिश?
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।