Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsNew AC Cold Room and Heat Wave Ward Established in Varanasi Hospitals for Heat Stroke Patients
दो अस्पताला में लू मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था
Varanasi News - वाराणसी के कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में लू के मरीजों के लिए चार बेड का वातानुकूलित कोल्ड रूम बनाया गया है। इसमें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं जैसे आइस पैक और मल्टीपैरा मॉनिटरिंग शामिल हैं। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 18 बेड का हीट वेव वार्ड भी स्थापित किया गया है।
Tue, 21 April 2026 12:56 AMNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। गर्मी से बचाव के लिए कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में चार बेड का वातानुकूलित कोल्ड रूम बनाया गया है। इसमें आइस पैक, ओआरएस पैकेट, स्किल्ड नर्सिंग स्टाफ, इमरजेंसी औषधि के साथ मल्टीपैरा मॉनिटरिंग की व्यवस्था रहेगी। एसआईसी डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि लू के मरीजों के लिए यह व्यवस्था की गई है। वहीं पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी 18 बेड का हीट वेव वार्ड बनाया गया है। सीएमएस डॉ. आरएस राम ने बताया कि इस वार्ड में जरूरी दवाएं और सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन