Health Department Prepares for Heatwave Guidelines Issued for Hospitals and Emergency Services डाक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की 24 घंटे ड्यूटी लगाने का निर्देश, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
More

डाक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की 24 घंटे ड्यूटी लगाने का निर्देश

Sonbhadra News - सोनभद्र में, डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को लू वार्ड, डॉक्टरों और नर्सों की 24 घंटे ड्यूटी, दवाइयों और आईवी फ्लूइड की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। हीट स्ट्रोक के मरीजों का त्वरित उपचार और जागरूकता अभियान चलाने की भी व्यवस्था की गई है। सभी विभागों को रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है।

Mon, 20 April 2026 09:53 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share
डाक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की 24 घंटे ड्यूटी लगाने का निर्देश

सोनभद्र। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारियां सभी सरकारी अस्पतालों, सीएचसी व पीएचसी में लू वार्ड या अलग बेड की व्यवस्था करना है। डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की 24 घंण्टे ड्यूटी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही ओआरएस, ग्लूकोज, दवाइयों और आईवी फ्लूइड की पर्याप्त उपलब्धता रखना। एम्बुलेंस सेवा को अलर्ट मोड में रखना। हीट स्ट्रोक के मरीजों का तत्काल उपचार और रेफरल व्यवस्था सुनिश्चित करना। लोगों को लू से बचाव के उपाय के बारे में जागरूक करना। अन्य विभागों के साथ समन्वय कर मजदूरों, मनरेगा श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संभावित लू को लेकर जिला प्रशासन ने तैयार की कार्य योजना

उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि वे अपनी-अपनी रिपोर्ट तैयार कर 28 अप्रैल 2026 को आयोजित बैठक में प्रस्तुत करें तथा हीट वेव से बचाव के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हीटवेव से बचाव : सदर अस्पताल में स्पेशल 6 बेड का एसी वार्ड तैयार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।