राजनीतिक क्षेत्र में अधिक अवसर मिलेगा: दर्शना सिंह
Varanasi News - वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में ‘नारी शक्ति वंदन’ बिल के प्रचार के लिए पदयात्रा निकाली गई। इस यात्रा का उद्घाटन सांसद दर्शना सिंह और कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने किया। इस अधिनियम का उद्देश्य महिलाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक भागीदारी और राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अवसर प्रदान करना है।

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बुधवार को ‘नारी शक्ति वंदन’ बिल के प्रचार को नारी शक्ति पदयात्रा निकाली गई। विद्यापीठ के महिला सशक्तीकरण प्रकोष्ठ, महिला यौन उत्पीड़न प्रतिषेध समिति और महिला अध्ययन केंद्र की ओर से आयोजित इस यात्रा को राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह और कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने हरी झंडी दिखाई। यह पदयात्रा भी भारत माता मन्दिर तक गई। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मुख्य अतिथि सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि यह कानून महिलाओं को राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अधिक अवसर प्रदान करेगा।
विशिष्ट अतिथि जिपं अध्यक्ष पूनम मौर्या ने इस पहल को समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। स्वीप अम्बेस्डर नीलू मिश्रा ने कहा कि जब तक महिलाएं निर्णय लेने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल नहीं होंगी, तब तक समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, कुलानुशासक प्रो. केके सिंह, विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण समेत लगभग 2000 हजार छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन