Women Empowerment Rally in Banda Awareness of Nari Shakti Vandan Act छात्राओं ने पदयात्रा निकाल अधिनियम के प्रति किया जागरूक, Banda Hindi News - Hindustan
More

छात्राओं ने पदयात्रा निकाल अधिनियम के प्रति किया जागरूक

Banda News - बांदा के राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पदयात्रा निकाली। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान बताया गया, जिससे राजनीति में लैंगिक समानता बढ़ेगी। मुख्य अतिथि ने अधिनियम की जानकारी दी और छात्राओं ने प्रचार-प्रसार के लिए समूह बनाए।

Wed, 15 April 2026 10:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share
छात्राओं ने पदयात्रा निकाल अधिनियम के प्रति किया जागरूक

बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने बुधवार को शहर पदयात्रा निकाली और महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में जानकारी दी। कहा यह अधिनियम भारतीय संविधान में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा और यह एक शानदार ऐतिहासिक कदम है। राजकीय महिला महाविद्यालय में 10 से 20 अप्रैल तक जागरूकता को लेकर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। पदयात्रा के पूर्व झलकारी बाई सभागार में गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु ने अधिनियम के बारे में जानकारी दी। संचालन डॉ सबीहा रहमानी ने किया। प्राचार्य डॉ.दीपाली गुप्ता ने नारी वंदन से संबंधित बनाए संगठन की संपूर्ण रूप रेखा बताई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन से सशक्त लोकतंत्र की ओर कदम

10-10 छात्राओं का गुट बना प्रचार-प्रसार को प्रेरित किया। कहा अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। इसका उद्देश्य राजनीति में लैंगिक समानता और महिलाओं को सशक्त व सबल बनाना है। महाविद्यालय से ज़िला परिषद होते हुए नगरपालिका तक पदयात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय सेवा योजना की नोडल अधिकारी डा.सबीहा रहमानी व प्राचार्य प्रोफेसर दीपाली गुप्ता भी मौजूद रहीं। मिस्ड कॉल के माध्यम से इस अधिनियम की महत्ता और समर्थन पर बल दिया गया। सहसंयोजक डा.ज्योति मिश्रा सहित प्राध्यापक व छात्राएं रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का किया समर्थन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पदयात्रा व मानव श्रृंखला के साथ आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।