महिलाओं की भागीदारी के लिए सरकार का सशक्त कदम : मनोरमा
Jaunpur News - नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। कुलसचिव केशलाल ने

जौनपुर, संवाददाता। नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं महिलाओं के अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बुधवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत मेगा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की और महिलाओं के सम्मान, समानता एवं अधिकारों के समर्थन में प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश में महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। कुलसचिव केशलाल ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।
परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता भी अत्यंत आवश्यक है। मिशन शक्ति समन्वयक डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लागू होने से महिलाओं की राजनीति में 33 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित होगी। कार्यक्रम में एनसीसी प्रभारी डॉ. मनोज पांडेय, कार्यक्रम अधिकारी शशिकांत यादव, डॉ. प्रियंका, डॉ. वनिता सिंह एवं सोनम ने अपने विचार व्यक्त किए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन