Digital Census 2027 Begins Self-Registration and Data Security पहली डिजिटल जनगणना आज से, घर बैठे भरें फार्म , Varanasi Hindi News - Hindustan
More

पहली डिजिटल जनगणना आज से, घर बैठे भरें फार्म

Varanasi News - वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। देश में पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना 2027 गुरुवार से शुरू हो रही है। पहले चरण में 'स्व-गणना' का विकल्प 21 मई तक खुला रहेगा। लोग अपने मोबाइल नंबर और नाम से पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। सभी विवरण भरने के बाद 11 अंकों की ‘एसई आईडी’ मिलेगी जिसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा।

Thu, 7 May 2026 12:01 AMNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share
पहली डिजिटल जनगणना आज से, घर बैठे भरें फार्म

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। देश में पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना 2027 गुरुवार से शुरू हो रही है। पहले चरण में 'स्व-गणना' का विकल्प 21 मई तक खुला रहेगा। लोग अपने मोबाइल नंबर और नाम से पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। ​ओटीपी के माध्यम से सत्यापन के बाद उनको 33 सवालों में जानकारी भरनी होगी। आमलोग (se.census.gov.in) पर जाकर अपना और अपने परिवार के सदस्यों का विवरण दर्ज कर सकते हैं। ​

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर बैठे भरें फॉर्म, 21 मई तक ‘स्व-गणना’ का मौका

स्व-गणना प्रक्रिया

सभी विवरण भरने के बाद 11 अंकों की ‘एसई आईडी’ मिलेगी जिसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा। ‘स्व-गणना’ करने वाले परिवारों को 22 मई से शुरू होने वाले भौतिक सर्वेक्षण में सुविधा होगी। घरों पर सर्वेयर के पहुंचने पर उन्हें केवल अपनी एसई आईडी दिखानी होगी। यदि डाटा रिकॉर्ड से मेल खाता है तो उसे तुरंत स्वीकार कर लिया जाएगा। ​नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि जनगणना के दौरान लोगों से बैंक जानकारी या आधार संख्या जैसे दस्तावेज नहीं मांगे जाएंगे। सर्वेयर के पहुंचने पर उनका आधिकारिक पहचान पत्र अवश्य देखना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से शुरू होगी डिजिटल जनगणना, 21 मई तक घर बैठे भर सकेंगे फार्म

डेटा सुरक्षा

नगर आयुक्त ने कहा कि जनगणना की पूरी प्रक्रिया सुरक्षित है। इसे डाटा एन्क्रिप्शन से सुरक्षा मिली है। यह प्रक्रिया विकास योजनाओं की नींव तैयार करने का आधार है, न कि नागरिकता का प्रमाण। नगर आयुक्त के मुताबिक नगर निगम ने डिजिटल जनगणना को सफल बनाने के लिए सर्वेयरों का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। शहरवासियों से अनुरोध है कि सात से 21 मई के बीच पोर्टल पर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें।

जनगणना के चरण

​दो चरणों में होगी प्रक्रिया​। उल्लेखनीय है कि इससे पहले साल 2011 में हुई जनगणना में जिले की आबादी 36 लाख 76 हजार 841 थी। इसमें शहर की आबादी 11.98 लाख थी। वाराणसी में डिजिटल जनगणना का पहला चरण मई-जून 2026 में चलेगा जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में होगा। उसमें जनसंख्या, साक्षरता, रोजगार और जाति संबंधी डाटा एकत्र किए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Census 2027: जनगणना में न दें दो जगह निवास की जानकारी, नहीं देना होगा कोई दस्तावेज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।