Digital Census 2027 Online Self-Enumeration Begins in Shahjahanpur कल से शुरू होगी डिजिटल जनगणना, 21 मई तक घर बैठे भर सकेंगे फार्म, Shahjahnpur Hindi News - Hindustan
More

कल से शुरू होगी डिजिटल जनगणना, 21 मई तक घर बैठे भर सकेंगे फार्म

Shahjahnpur News - शाहजहांपुर, संवाददाता। जिले में गुरुवार से जनगणना-2027 की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस बार जनगणना को पूरी तरह डिजिटल रूप दिया गया है, जिससे लोगों

Wed, 6 May 2026 08:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share
कल से शुरू होगी डिजिटल जनगणना, 21 मई तक घर बैठे भर सकेंगे फार्म

शाहजहांपुर। जिले में गुरुवार से जनगणना-2027 की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस बार जनगणना को पूरी तरह डिजिटल रूप दिया गया है, जिससे लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। 7 मई से 21 मई तक नागरिक घर बैठे ऑनलाइन स्वगणना के माध्यम से अपना विवरण स्वयं भर सकेंगे। स्वगणना के दौरान एक खास 11 अंकों की एसई-आईडी मिलेगी, जो ‘एच’ अक्षर से शुरू होगी। यही नंबर आपकी जानकारी के सत्यापन की मुख्य कुंजी होगा, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है। 22 मई से जब गणनाकर्मी घर-घर पहुंचेंगे, तब इसी आईडी के जरिए आपके डाटा का मिलान किया जाएगा। ऑनलाइन फार्म भरने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर मोबाइल नंबर से पंजीकरण करना होगा। ओटीपी सत्यापन के बाद भाषा चुनकर पता और घर का लोकेशन मैप पर चिन्हित करना होगा। इसके बाद 33 सवालों का फॉर्म भरते ही एसई-आईडी जनरेट हो जाएगी। जो लोग 21 मई तक ऑनलाइन विवरण नहीं भर पाएंगे, उनके लिए 22 मई से गणनाकर्मी घर पहुंचकर जानकारी एकत्र करेंगे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनगणना सभी के लिए जरूरी है और इसमें दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी。

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Census 2027: जनगणना में न दें दो जगह निवास की जानकारी, नहीं देना होगा कोई दस्तावेज

डिजिटल तकनीकों का उपयोग

इस बार जनगणना में डिजिटल मैप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे आंकड़े तेजी और सटीकता के साथ जुटाए जा सकेंगे। एसडीएम सदर संजय पाण्डेय ने लोगों से अपील की है कि वे स्वगणना में भाग लेकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।