Census 2027 No Documents Required do not mention Details of two residence check Census 2027: जनगणना में न दें दो जगह निवास की जानकारी, नहीं देना होगा कोई दस्तावेज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

Census 2027: जनगणना में न दें दो जगह निवास की जानकारी, नहीं देना होगा कोई दस्तावेज

जनगणना 2027 की तैयारियों को अब पूरा कर लिया गया है। 22 मई से शुरू हो रहे पहले चरण के पूर्व सात से 21 मई के बीच स्वगणना होनी है। जनगणना के लिए प्रगणक तो अपने स्तर पर काम करेंगे ही, लेकिन इस बार जनगणना में आम नागरिकों की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Wed, 6 May 2026 02:10 PMSrishti Kunj प्रमुख संवाददाता, प्रयागराज
share
Census 2027: जनगणना में न दें दो जगह निवास की जानकारी, नहीं देना होगा कोई दस्तावेज

जनगणना 2027 की तैयारियों को अब पूरा कर लिया गया है। 22 मई से शुरू हो रहे पहले चरण के पूर्व सात से 21 मई के बीच स्वगणना होनी है। जनगणना के लिए प्रगणक तो अपने स्तर पर काम करेंगे ही, लेकिन इस बार जनगणना में आम नागरिकों की बड़ी जिम्मेदारी होगी। जनगणना के बाद एकदम सही आंकड़े हों, इसके लिए लोगों को एक ही जगह से जानकारी देनी होगी।

मंगलवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने संगम सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान इसके बारे में जानकारी दी। अगर किसी व्यक्ति के पिता गांव में रहते हैं और वो खुद अपनी पत्नी, बच्चों के साथ शहर में रहता है तो यह दायित्व आम नागरिक का होगा कि वो प्रगणक को सही जानकारी दें और अपना विवरण दो जगह से न दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Top News: शाहीन बाग से जुड़े धर्मांतरण गैंग के तार,प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी

अगर किसी भी मोहवश किसी ने दोनों जगह अपना विवरण दिया तो अंतिम सूची गड़बड़ हो सकती है। ऐसे में जनगणना का जो उद्देश्य है कि सही आंकड़े के आधार पर सही योजनाएं बनाई जाएं और पात्रों को उसका लाभ मिले वो पूरा नहीं होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि सात मई से 21 मई के बीच स्वगणना होगी। इसके लिए दिए गए पोर्टल पर मांगी गई जानकारी देनी होगी। 22 मई से 20 जून के बीच जब मकानों की गणना होगी तो परिवार को सही सूचना देनी होगी। इसके लिए 33 प्रकाश के प्रश्नों को रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर के प्रीपेड स्मार्ट मीटर होंगे पोस्टपेड, सिक्योरिटी मनी का बोझ

प्रगणक कर सकेंगे सुधार

जनगणना 2027 का पहला चरण अभी हो रहा है। जबकि दूसरा चरण अगले वर्ष फरवरी में होना प्रस्तावित है। अगर किसी ने परिवार के बुजुर्ग को अभी मुखिया के रूप में दर्ज कराया और अगले वर्ष उसकी मृत्यु हो गई तो मुखिया का नाम कैसे बदलेगा के सवाल पर डीएम ने बताया कि प्रगणक और सुपरवाइजर को संशोधन करने का अधिकार दिया गया है। ऐसे में दूसरे चरण में वो बदलाव कर सकेंगे।

कोई दस्तावेज नहीं देना है, सभी करें सहयोग

डीएम ने बताया कि जनगणना के किसी भी चरण में किसी भी व्यक्ति को कोई दस्तावेज नहीं देना है। ऐसे किसी को परेशान नहीं होना है। हां विवरण एकदम सही देना है। जिससे आगे की योजनाओं को बनाने में मदद मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धर्मांतरण गैंग की शाहीन बाग और बाटला हाउस से फंडिंग, कश्मीर तक फैला है नेटवर्क

शासन की तैयारी

- 18 हजार कुल कर्मचारी जनगणना 2027 में लगे।

- 25 चार्ज में पूरे जिले को बांटा गया है।

- 08 चार्ज में बांटा गया है नगर निगम के जोन।

- 06 मास्टर ट्रेनरों का लखनऊ में हुआ प्रशिक्षण।

ध्यान देने योग्य बातें

- https://se.census.gov.in पर लॉगइन करना होगा।

- परिवार के मुखिया का नाम बाद में बदला नहीं जा सकेगा।

- एक परिवार के लिए एक ही मोबाइल नंबर का इस्तेमाल होगा।

- ऐसे में अपने परिवार के लिए अपना मोबाइल नंबर दें।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।