India s First Fully Digital Census 2027 Self-Enumeration Begins May 7 घर बैठे भरें फॉर्म, 21 मई तक ‘स्व-गणना’ का मौका, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
More

घर बैठे भरें फॉर्म, 21 मई तक ‘स्व-गणना’ का मौका

Lakhimpur-khiri News - देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना-2027 की शुरुआत 7 मई से हो रही है। सीडीओ अभिषेक कुमार ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया में हिस्सा लें। नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने और अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं। जमीनी सर्वे के दौरान स्व-गणना करने वालों को सुविधा मिलेगी।

Wed, 6 May 2026 11:08 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
share
घर बैठे भरें फॉर्म, 21 मई तक ‘स्व-गणना’ का मौका

देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना-2027 की शुरुआत के साथ ही आमजन के लिए एक नई सुविधा का दरवाजा खुल गया है। सात मई से ‘स्व-गणना’ की प्रक्रिया शुरू हो रही है, जो 21 मई तक चलेगी। सीडीओ अभिषेक कुमार ने जनपदवासियों से अपील की है कि इस ऐतिहासिक पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर प्रक्रिया को आसान बनाएं। सीडीओ अभिषेक कुमार ने प्रशासनिक अमले को पूरी तरह एक्टिव मोड में ला दिया है। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी अमित कुमार राय समेत सभी एसडीएम, तहसीलदार और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिनवार रणनीति तय की गई और जिम्मेदारियां साफ-साफ बांट दी गईं। बैठक में साफ निर्देश दिए गए कि हर स्तर पर मॉनिटरिंग मजबूत रखी जाए, ताकि स्व-गणना अभियान में कहीं कोई ढिलाई न रहे। अफसरों को अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने और अधिकतम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Census 2027: जनगणना में न दें दो जगह निवास की जानकारी, नहीं देना होगा कोई दस्तावेज

मोबाइल उठाइए, फॉर्म भरिए और बन जाइए खुद प्रगणक : सीडीओ

-सीडीओ अभिषेक कुमार बताया कि केंद्र सरकार की इस पहल के तहत नागरिकों को पहली बार आधिकारिक पोर्टल (https://se.census.gov.in) पर जाकर स्वयं अपना और अपने परिवार का विवरण दर्ज करने की सुविधा दी गई है। उन्होंने बताया कि नागरिक अपने मोबाइल नंबर और नाम के माध्यम से पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। ओटीपी सत्यापन के बाद उन्हें 33 सवालों की एक प्रश्नावली भरनी होगी। विवरण सफलतापूर्वक जमा होने पर एक 11 अंकों की 'एसई आईडी' प्राप्त होगी, जिसे सुरक्षित रखना अनिवार्य है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से शुरू होगी डिजिटल जनगणना, 21 मई तक घर बैठे भर सकेंगे फार्म

स्व-गणना से आसान होगा जमीनी सर्वे, सुरक्षित है पूरी प्रक्रिया: एडीएम

-एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि 'स्व-गणना' करने वाले परिवारों को 22 मई से शुरू होने वाले जमीनी सर्वे के दौरान काफी सुविधा होगी। जब प्रगणक घर पहुंचेंगे, तो उन्हें केवल अपनी एसई आईडी दिखानी होगी। यदि डेटा रिकॉर्ड से मेल खाता है, तो उसे तुरंत स्वीकार कर लिया जाएगा, जिससे समय की बचत होगी। उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनगणना की पूरी प्रक्रिया सुरक्षित है और डेटा एन्क्रिप्शन के जरिए सुरक्षित रखा गया है। कहा कि जनगणना के दौरान आपसे किसी भी प्रकार की बैंक जानकारी या आधार संख्या जैसे दस्तावेज नहीं मांगे जाएंगे। वहीं प्रगणक के आने पर उनका आधिकारिक पहचान पत्र अवश्य देखें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।