देश में सर्वाधिक एक्सप्रेसवे वाला राज्य बना यूपी, 7 शुरू, 4 निर्माणाधीन, 8 और प्रस्तावित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के साथ ही उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन गया है। यूपी में अब 1911 किलोमीटर लंबे सात एक्सप्रेसवे संचालित हैं, जो देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क का 60% हिस्सा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के साथ ही यूपी देश में सबसे अधिक सात एक्सप्रेसवे संचालित करने वाला राज्य बन गया है। यूपी में सभी सात एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 1911 किलोमीटर हो गई है। देश के एक्सप्रेसवे नेटवर्क का अब 60 प्रतिशत नेटवर्क यूपी में संचालित है। गंगा एक्सप्रेसवे पर 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी भी तैयार की गई है, जिस पर वायु सेना के लड़ाकू विमान भी आपात लैंडिंग कर सकेंगे।
हरिद्वार और जेवर एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा गंगा एक्सप्रेसवे
हापुड़ के ब्रजघाट में गंगा पर एक किलोमीटर और इससे आगे रामगंगा पर 720 मीटर लंबे पुलों से यह एक्सप्रेसवे गुजरता है। इसमें 381 अंडरपास, 14 मुख्य पुल, 126 छोटे पुल और 929 पुलिया शामिल हैं। गंगा एक्सप्रेसवे को भविष्य में हरिद्वार और जेवर एयरपोर्ट से जोड़े जाने की योजना प्रस्तावित है। प्रदेश में नए प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण का काम शुरू हो गया है। नए प्रस्तावित एक्सप्रेसवे से कई जिलों की तस्वीर बदलेगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी।
प्रदेश के संचालित सात एक्सप्रेसवे और विशेषता
1-आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे- छह लेन - यूपीडा - 302 - 14446 रुपये -आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, हरदोई व लखनऊ।
2-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे - छह लेन - यूपीडा - 341- 23349.37 रुपये- लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ व गाजीपुर।
3-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे - चार लेन - यूपीडा - 296 - 14849.09रुपये - चित्रकूट, बांदा, महोबा, जालौन, औरैया व इटावा।
4-गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे - चार लेन - यूपीडा - 91 - 7283.28 रुपये - गोरखपुर, संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर व आजमगढ़।
5-मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे - 14 लेन - एनएचएआई - 96 - 8400 रुपये- निजामुद्दीन, डासना, हापुड़ व मेरठ।
6-यमुना एक्सप्रेसवे - छह लेन - यीडा - 166 - 12839 परी चौक (ग्रेटर नोएडा), जेवर, वृंदावन, मथुरा व आगरा।
7-गंगा एक्सप्रेसवे- छह लेन - यूपीडा - 594 - 36230 - मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ व प्रयागराज।
इनके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे संचालित है। छह लेन के इस एक्सप्रेसवे का निर्माण ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथार्टी ने लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से कराया है, जिसकी लंबाई 25 किलोमीटर है।
निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे परियोजनाएं
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे - छह लेन - एनएचएआई - 63 किमी लंबाई
दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे - 12/06 लेन - एनएचएआई - 210 63 किमी लंबाई
बलिया लिंक एक्सप्रेसवे - छह लेन -एनएचएआई- 114 63 किमी लंबाई
गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेसवे - छह लेन - एनएचएआई - 380 63 किमी लंबाई
आठ प्रस्तावित एक्सप्रेसवे
चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे - चार लेन -यूपीडा- 15.17 63 किमी लंबाई
लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे (आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक) - छह लेन - यूपीडा- 49.96 63 किमी लंबाई
फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे (गंगा एक्सप्रेसवे से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे तक)- छह लेन - यूपीडा-90.84 63 किमी लंबाई
जेवर लिंक एक्सप्रेसवे (यमुना एक्सप्रेसवे से गंगा एक्सप्रेसवे वाया बुलंदशहर) - छह लेन -यूपीडा- 74.30 63 किमी लंबाई
झांसी लिंक एक्सप्रेसवे - छह लेन - 118 63 किमी लंबाई
विंध्य एक्सप्रेसवे - छह लेन -यूपीडा- 277 63 किमी लंबाई
विंध्य पूर्वांचलन लिंक एक्सप्रेसवे - छह लेन-यूपीडा - 107 63 किमी लंबाई
मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे -छह लेन-यूपीडा- 130.14 63 किमी लंबाई
यूपी में एनएचएआई द्वारा 14 प्रक्रियाधीन एक्सप्रेसवे
आयोध्या-वाराणसी - 192 किमी
एनएच-27 अयोध्या-गोरखपुर सेक्सन पर व्हीकुलर अंडरपासों का निर्माण - 2.56
अयोध्या-प्रयागराज - 132 किमी
बाराबंकी-बहराइच - 102 किमी
कानपुर-कबरई - 118 किमी
रायबरेली-बांदा व रायबरेली-टांडा - कुल 299 (रायबरेली-बांदा 137 किमी व रायबरेली-टांडा 162 किमी)
बरेली-हल्द्ववानी - 110 किमी
मुरादाबाद-बरेली - 122 किमी
लखनऊ-सीतापुर - 75 किमी
पानीपत-शामली-गोरखपुर - 700 किमी
बारहा-उरई-झांसी - 199 किमी
इटावा-फर्रुखाबाद-बरेली-240 किमी
चित्रकूट-प्रयागराज-वाराणसी - 261 किमी
गाजीपुर-जमानिया-सैय्यदराजा - 82 किमी




साइन इन