अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस का शेडयूल जारी, इस तारीख से होगा नियमित संचालन
अयोध्या कैंट से मुंबई के बीच बुधवार से शुरू हुई अमृत भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल आ गया है। इस साप्ताहिक ट्रेन का 5 मई से नियमित संचालन होगा। मुंबई से हर मंगलवार और अयोध्या कैंट से हर बुधवार को ट्रेन चलेगी।

रामनगरी अयोध्या से मुंबई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ बुधवार को किया है। विशेष ट्रेन बनकर अयोध्या से मुंबई के लिए रवाना हुई इस ट्रेन का शेड्यूल भी रेलवे ने जारी कर दिया है। आगामी पांच मई से अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का नियमित संचालन होगा। यह ट्रेन अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुबंई) के बीच चलेगी। ट्रेन मंगलवार को मुंबई से चलकर बुधवार को पहली बार अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए समय सारिणी जारी कर दिया है। इस ट्रेन का बड़े स्टेशनों पर पांच मिनट का स्टापेज रखा गया है। जबकि कम भीड़ वाले स्टेशन पर दो मिनट का स्टापेज होगा। अयोध्या कैंट से मुबंई तक कुल 14 रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत का स्टापेज होगा। अयोध्या से मुंबई का सफर करीब 26 घंटे में पूरा होगा।
रेल प्रशासन के मुताबिक अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक) मंगलवार (पांच मई) को ट्रेन नंबर- 22111 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से अयोध्या कैंट के लिए सुबह 07: 55 बजे प्रस्थान करेगी। आठ बजकर आठ बजे थाणे, 08.32 बजे कल्यान, 10.57 बजे नासिक, दोपहर 2.23 बजे जलगांव 3.20 बजे भुसावल, शाम आठ बजे इटारसी, रात 11.30 बजे जबलपुर और बुधवार को 02.05 बजे सतना, 04.10 बजे मानिकपुर, 06.25 बजे प्रयागराज, 07.59 बजे मां बेल्हादेवी प्रतापगंढ, 08.41 बजे सुल्तानपुर और सुबह 10.15 बजे अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
इसी तरह ट्रेन नंबर- 22112 अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए बुधवार को दोपहर 01.50 बजे चलेगी। दोपहर 02.38 बजे सुल्तानपुर, 03.26 बजे मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़, शाम 05.05 बजे प्रयागराज जंक्शन, 07.28 बजे मानिकपुर, 08.45 बजे सतना, रात 11.55 बजे जबलपुर, सुबह 03.50 बजे इटारसी, 08.05 बजे भुसावल, 08.33 बजे जलगांव, 11.27 बजे नासिक रोड, दोपहर 02.12 बजे कल्यान, 02.33 बजे थाणे और 03.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।
इस ट्रेन का इटारसी, जबलपुर व प्रयागराज जंक्शन पर सर्वाधिक 10 मिनट का स्टापेज होगा। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इसमें 11 सामान्य, एक पैंट्रीकार, आठ एसएलआर/डी- 2 कोच होंगे। यह ट्रेन लगभग 1500 किलोमीटर की दूरी लगभग 26 घंटे 20 मिनट में मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक तय करेगी।




साइन इन