Uproar over Biryani Leg Pieces Restaurant Owner Chases Down and Beats Customers in lucknow बिरयानी में लेग पीस कम देने बवाल, रेस्टोरेंट मालिक ने ग्राहकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बिरयानी में लेग पीस कम देने बवाल, रेस्टोरेंट मालिक ने ग्राहकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

लखनऊ में बिरयानी के लेग पीस ने रेस्टारेंट में बवाल कर दिया। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर स्थित एक रेस्टोरेंट में ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच हुए विवाद हो गया। छोटी सी बात से शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

Thu, 2 April 2026 10:50 PMDinesh Rathour लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता
share
बिरयानी में लेग पीस कम देने बवाल, रेस्टोरेंट मालिक ने ग्राहकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में बिरयानी के लेग पीस ने रेस्टारेंट में बवाल कर दिया। इंजीनियरंग कॉलेज चौराहे पर मुगलई जायका रेस्टोरेंट पर बिरियानी पैक कराने के दौरान ग्राहक ने लेग पीस बढ़ाने की मांग की। विरोध पर रेस्टोरेंट संचालक गाली-गलौज की। ग्राहक को पकड़ लिया जमकर पीटा। ग्राहक भागा तो पीछा कर पकड़ा। लोहे की राड से प्रहार कर सिर फोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मड़ियांव पुलिस ने हमलावर रेस्टोरेंट संचालक समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

टेढ़ी पुलिया निवासी सूरज प्रजापति निजी कंपनी कर्मी हैं। बुधवार रात वह साथी मो. आमिर के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर मुगलई जायका रेस्टोरेंट गए थे। वहां बिरियानी पैक करने का आर्डर किया। बिरियानी पैक करने के दौरान रेस्टोरेंट कर्मी ने उसमें लेग पीस नहीं डाली। आरोप है कि सूरज ने रेस्टोरेंट संचालक रिजवान से बिरियानी में लेग पीस बढ़ाने की मांग की। इस पर संचालक ने गाली-गलौज की और धक्का दे दिया। विरोध पर संचालक ने साथी जमीर और आठ से 10 कर्मचारियों के साथ मिलकर सूरज व उसके साथी आमिर पर हमला बोल दिया। सड़क तक दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिरयानी में लेग पीस न मिलने पर भड़के बाराती, घरातियों से झगड़ा; चलीं कुर्सियां

लोहे की राड मारकर फोड़ा सिर

सूरज बचाव में भागा तो उसका पीछा कर पकड़ लिया। लोहे की राड से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया। इश दौरान बीच बचाव करने अधिवक्ता देवेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे तो संचालक और कर्मियों ने उन्हें भी जमकर पीट दिया। हमले में अधिवक्ता भी घायल हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग निकले। पुलिस घायल सूरज और अधिवक्ता को अस्पताल लेकर पहुंची। इलाज कराया। वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूरज ने घटना की तहरीर मड़ियांव थाने में दी। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि हमलावर रेस्टोरेंट संचालक और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाराणसी में नाव पर इफ्तार, चिकन बिरयानी खाकर गंगा में हड्डी फेंकी, 14 गिरफ्तार

लोग छुड़ाने के बजाए बनाते रहे वीडियो

घटनास्थल पर उस समय आठ से 10 अन्य लोग खड़े थे। लोगों ने संवेदनहीनता का परिचय दिया। रेस्टोरेंट संचालक और कर्मचारी ग्राहकों को पीट रहे थे। लोग झगड़ा शांत कराने के बचाए वहां खड़े वीडियो बना रहे थे। अगर लोग हिम्मत करके इकट्ठा बोलते तो बवाल इतना न बढ़ता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: बारातियों का सड़क पर हुड़दंग, गाड़ी की बोनट पर चढ़कर उड़ाए नोट, लगा जाम
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।