बिरयानी में लेग पीस नहीं मिलने पर भड़के बाराती, घरातियों से हुआ झगड़ा; जमकर चलीं कुर्सियां
बैंक्विट हॉल में खाना-पीना भी शुरू हो चुका था। कुछ लोगों ने भोजन करना शुरू कर दिया था। इसी बची अचानक वहां शोर मचने लगा। पता चला कि भोजन के दौरान बिरयानी में लेग पीस नहीं मिलने पर दो लोगों के बीच शुरू हुई कहासुनी बढ़ गई और इसमें कई अन्य लोग शामिल हो गए।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक शादी समारोह के दौरान बवाल हो गया। बिरयानी में लेग पीस नहीं मिलने पर भड़के बारातियों का घरातियों से झगड़ा हो गया और देखते ही देखते बैंक्विट हॉल जंग के मैदान में बदल गया। फिर क्या था, चंद मिनटों पहले जहां शादी का जश्न था वहां जमकर कुर्सियां चलने लगीं। लोग एक-दूसरे से ऐसे भिड़े की वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए। लोग एक-दूसरे पर कुर्सियों के साथ लात-घूंसे भी चलाने लगे। शादी में मारपीट और बवाल का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स अपने-अपने ढंग से इस पर प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
मिली जानकारी के अनुसार अमरोहा जिले के हसनपुर नगर स्थित एक बैंक्विट हॉल में हैबतपुर बंजारे से बारात आई हुई थी। बारात वहीं ठहराई गई थी। बैंक्विट हॉल में हर तरफ शादी का जश्न मनाया जा रहा था। वहां शादी की परंपरागत रस्में चल रही थीं। बारातियों के बीच कोई सेल्फी लेते दिख रहा था तो कोई ग्रुप फोटो खिचंवाने में व्यस्त था। बैंक्विट हॉल में खाना-पीना भी शुरू हो चुका था। कुछ लोगों ने भोजन करना शुरू कर दिया था। इसी बची अचानक वहां शोर मचने लगा। देखते ही देखते अफरातफरी सी मच गई। पता चला कि भोजन के दौरान बिरयानी में लेग पीस नहीं मिलने पर दो लोगों के बीच शुरू हुई कहासुनी बढ़ गई और इसमें कई अन्य लोग शामिल हो गए। देखते ही देखते मामूली कहासुनी से शुरू हुए इस विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया।
लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाने लगे। इसके साथ ही कुछ लोगों ने कुर्सियां उठा लीं। मारपीट के बीच उन्होंने एक-दूसरे पर कुर्सियां चलानी शुरू कर दीं। लोगों ने कुर्सी उठा-उठाकर और फेंक-फेंककर एक-दूसरे को मारना शुरू कर दिया। बारातियों-घरातियों के बीच इस मारपीट के बीच कुछ लोगों ने वीडियो बनाना भी शुरू कर दिया। बाद में उन्हीं में से किसी ने बैंक्विट हॉल का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही लोग इस पर अपने-अपने ढंग से प्रतिक्रिया देने लगे।
मौके पर पहुंची पुलिस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात की। उन्होंने कहा कि वीडियो के जरिए आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों ने मारपीट की है उनके खिलाफ सख्त ऐक्शन होगा।




साइन इन