wedding party members climbed atop the party car threw notes and burst firecrackers in deoria VIDEO: बारातियों का सड़क पर हुड़दंग, गाड़ी की बोनट पर चढ़कर उड़ाए नोट, लगा जाम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

VIDEO: बारातियों का सड़क पर हुड़दंग, गाड़ी की बोनट पर चढ़कर उड़ाए नोट, लगा जाम

देवरिया में एक बारात में शामिल बारातियों ने जमकर हुड़दंग किया। गाड़ियों के बोनट व छत पर चढ़कर आतिशबाजी करने के बाद उन्होंने जमकर नोट उड़ाया। जिसके चलते शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और एक्शन लेते हुए दो गाड़ियों पर चालान ठोक दिया।

Mon, 9 March 2026 04:55 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान टीम, देवरिया
share
VIDEO: बारातियों का सड़क पर हुड़दंग, गाड़ी की बोनट पर चढ़कर उड़ाए नोट, लगा जाम

Deoria News: यूपी के देवरिया में रविवार की रात एक बारात में शामिल बारातियों ने जमकर हुड़दंग किया। गाड़ियों के बोनट व छत पर चढ़कर आतिशबाजी करने के बाद उन्होंने जमकर नोट उड़ाया। जिसके चलते शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली व यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाला और फिर जाम की समस्या से लोगों को राहत मिली। यातायात पुलिस ने इस मामले में दो वाहनों का 13500 रुपए चालान काटा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात कसया रोड पर एक बारात निकली थी। आगे-आगे रोड लाइट के साथ दूल्हा चल रहा था। उसके पीछे बाराती वाहनों के बोनट व छत पर सवार हो गए और आतिशबाजी करने के साथ ही रुपये की गड्डी उड़ाने लगे। जिसके चलते शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। बारात कसया रोड स्थित एक मैरेज हाल में जा रही थी। जाम की समस्या उत्पन्न होते ही मौके पर पुलिस पहुंची और किसी तरह लोगों को हटाकर आवागमन बहाल कराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न डीजे, न डांस; बैलगाड़ी में विदा होकर ससुराल पहुंची दुल्हन,पुराने दौर वाली शादी

वहीं इसे लेकर यातायात उप निरीक्षक गुलाब सिंह ने बताया कि कुछ युवक बारात में जाते समय वाहन के छत पर चढ़ गए थे। जाम की समस्या से निजात दिलाया गया। मैरेज हाल संचालकों को आए दिन नोटिस भी पार्किंग के लिए दिया जा रहा है। इस मामले में एक वाहन का 12 हजार और एक का 1500 रुपये चालान भी काटा गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे लेकर प्रतिक्रिया दे रहे है। यूजर बारातियों की आलोचना के साथ ही पुलिस कार्यवाही को सही ठहरा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली से कानपुर आया दोस्त, शादी में डांस करते-करते जमीन पर गिरा युवक, मौत

बुलंदशहर में भी युवकों ने गाड़ी की छत से उड़ाए थे नोट

इससे पहले पिछले साल नवंबर महीने भी ऐसा ही मामला बुलंदशहर से सामने आया था। जहां शादी समारोह के दौरान कुछ युवकों ने चलती सड़क पर गाड़ी की छत से नोट उड़ाए, जिसके बाद राहगीरों के बीच नोट लूटने की होड़ लग गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया।

यह घटना पहासू क्षेत्र के शिकारपुर रोड की थी। जहां कुछ युवक थार गाड़ी की छत पर चढ़ गए और सड़क पर 100-500 रुपये के नोट उड़ाने लगे। अचानक नोटों की बारिश देखकर सड़क से गुजर रहे लोग अपनी गाड़ियां रोककर नोट बटोरने में जुट गए। देखते ही देखते वहां अफरातफरी मच गई और सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर थार पर खड़े चार युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छह फेरे लेने के बाद दुल्हन फेंकने लगी सामान, दूल्हे के सामने पंडित से कही ये बात
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।