Uproar in Agra young man s death police chased beaten uniforms torn stone-pelting police officer injured युवक की मौत के बाद बवाल, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

युवक की मौत के बाद बवाल, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

यूपी के आगरा में हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल हो गया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कई की वर्दी फाड़ दी। पुलिस स्टीकर लगी थार समेत अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घटना में आगरा-फिरोजाबाद मार्ग पर तीन घंटे जाम लगा रहा।

Tue, 16 June 2026 06:42 AMYogesh Yadav फतेहाबाद (आगरा), हिन्दुस्तान संवाद
share
युवक की मौत के बाद बवाल, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

UP News: आगरा में फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग स्थित पूठपुरा गांव के पास सोमवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद बवाल हो गया। हादसा करने वाली थार पर पुलिस का स्टीकर लगा था। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस पर थार चालक व उसमें सवार अन्य लोगों को भगाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों का संघर्ष हो गया। ग्रामीणों ने पथराव कर पुलिस टीम को आधा किमी तक दौड़ा दिया। पथराव में दस पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। कुछ पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फटी है। पुलिस कमिश्नरेट लिखा एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर ग्रामीणों को खदेड़ा।

जानकारी के अनुसार मनीष (22) पुत्र सामलिया निवासी खासपुर बाहदरपुर (दयालबाग) दोपहर में बाइक से ससुराल फिरोजाबाद के थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव गढ़ी तिवारी से फतेहाबाद जा रहा था। पूठपुरा के पास थार और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। इस दौरान मनीष की बाइक से थार टकरा गई। हादसे में मनीष की मौके पर मौत हो गई। एक स्कूटी पर सवार सुभाष पुत्र जवाहर सिह निवासी पूठपुरा और विवेक पुत्र राजकुमार निवासी नगला डरूआ फिरोजाबाद, कालू पुत्र छोटेलाल निवासी बरना फतेहाबाद भी इस हादसे में घायल हो गए। ट्रैक्टर बेकाबू होकर खंदी में गिर गया। उसमें सवार लोगों ने कूदकर जान बचाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में ट्रेन पलटाने की साजिश में शामिल थे 3 से 4 लोग, एजेंसियों की जांच तेज

हादसे में युवक की मौत के जानकारी मिलने पर परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और फिरोजाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मनीष के शव को एंबुलेंस से ले जाने लगी। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस से शव छीन लिया। इसके बाद डौकी, बमरौली कटारा और बसई अरेला सहित अन्य थानों का फोर्स मौके पर बुला लिया गया। ग्रामीण थार में आग लगाने की बात कहने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक लाख का इनामी इजराइल एनकाउंटर में ढेर, साधु मिलन दास की हत्या में थी तलाश

मौके पर मौजूद एसीपी फतेहाबाद व निरीक्षक अपराध फतेहाबाद पुरुषोत्तम पाल व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ ग्रामीणों को हटा रहे थे। इसी बीच गांव के लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। भीड़ ने शोर मचाया तो पथराव शुरू हो गया। निरीक्षक अपराध पुरुषोत्तम पाल व अन्य पुलिसकर्मियों ने सहायक पुलिस आयुक्त को बचाने का प्रयास किया। उग्र ग्रामीणों ने करीब आधा किलोमीटर तक पुलिस कर्मियों को दौड़ाकर पत्थर फेंके।

पथराव में दस से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कुछ पुलिस कर्मियों की वर्दी भी फट गई। कई पुलिसकर्मियों के सिर तथा सीने में गंभीर चोट आई है। उनका विभिन्न हॉस्पिटलों में इलाज चल रहा है। इसके बाद पुलिस नेलाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। मौके से शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कारोबारी को कार में बुलाकर गोली मारी, तड़पता रहा, दो घंटे घूमाते रहे, मौत
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।